मध्य प्रदेश: बैतूल के बीजेपी नेता रमेश गुलहाने ने 13 साल की बच्ची का रेप किया!
Ramesh Gulhane raped a 13-year-old girl: 58 साल के पूर्व एल्डरमैन और बीजेपी नेता रमेश गुलहाने पर 13 साल की बच्ची ने रेप का आरोप लगाया है
बैतूल न्यूज़: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक 13 साल की बच्ची से रेप का मामला आया है. जिसपर नाबालिग ने बलात्कार का आरोप लगाया है उसका नाम रमेश गुलहाने है जो 58 साल का है और बीजेपी नेता है. बच्ची के आरोप लगाने के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर के बाहर जाकर प्रदर्शन किया और उसकी कार को आग के हवाले कर दिया।
बैतूल में बीजेपी नेता ने 13 साल की बच्ची का रेप कर दिया
मामला बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पीड़िता बच्ची ने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एल्डरमैन रमेश गुलहाने (58) ने सोमवार शाम उसे अपने घर बुलाया था। यहां उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पहले भी उसके साथ ऐसी हरकत कर चुका है. वह मुझे कुछ पैसे देकर कहता था कि किसी को कुछ बताना मत. लेकिन इस बार बच्ची ने आरोपी रमेश गुलहाने की करतूत के बारे में अपने माता-पिता से सबकुछ बता दिया
FIR दर्ज होते ही फरार
इधर पुलिस आरोपी रमेश गुलहाने के खिलाफ FIR दर्ज कर रही थी उधर आरोपी फरार होने की तैयारी कर रहा था. जब पुलिस मौके पर गई तो वह घर में नहीं मिला। ऐसे में जनता और भड़क गई. आरोपी के घर के सामने भीड़ जमा हो गई और उसकी कार में आग लगा दी गई. जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करने के लिए बल प्रयोग किया
लोगों का कहना है की कोतवाली पुलिस के कुछ लोगों ने पहले ही रमेश गुलहाने को इस बात की जानकारी दे दी थी कि उसके खिलाफ FIR दर्ज हो रही है इसी लिए वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया. पुलिस आरोपी को तो अबतक नहीं पकड़ पाई लेकिन भीड़ में से जिन लोगों ने आरोपी की कार में आग लगाई उन्हें जरूर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगजनी के मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
बीजेपी ने से एल्डरमैन बनाया था
आरोपी रमेश गुलहाने को 2004 में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका बैतूल का एल्डरमैन बनाया था. वह चक्की ऑपरेटर संघ का अध्यक्ष भी हुआ करता था. उसने तीन बार बीजेपी से टिकट पाकर आजाद वार्ड ने चुनाव भी लड़ा था.
लोगों को कहना है कि एमपी के सीएम शिवराज बात-बात पर लोगों का घर गिरवा देते हैं क्या वो अपने पार्टी के नेता रमेश गुलहाने का घर गिरवाएँगे?