मध्य प्रदेश में आज से अहाते बंद! स्कूल-कॉलेज, मंदिर से 100 मीटर दूर होंगी शराब दुकानें

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से शराब दुकानों के पास बैठक पीने की उत्तम व्यवस्था को बंद कर दिया है

Update: 2023-02-20 07:46 GMT

एमपी में अहाता आज से बंद: मध्य प्रदेश सरकार ने शराब अहाता और शराब दुकान को लेकर बड़ा फैसला किया है. मध्य प्रदेश की नई आबकारी निति 2023-24 (New Excise Policy of Madhya Pradesh 2023-24) को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. New Excise Policy of Madhya Pradesh 2023-24 के तहत अब शराब ठेकों के पास या बगल में बनें अहातों को बंद कर दिया जाएगा। यानी बैठकर पीने की उत्तम व्यवस्था वाली प्रथा का अंत हो जाएगा। हालांकि अहातों को लीगल भी शिवराज सरकार ने पिछली आबकारी निति में किया था. 

मध्य प्रदेश में अहाते बंद 

मध्य प्रदेश की नई आबकारी निति 2023-24 के अनुसार मध्य प्रदेश में सभी अहाते बंद कर दिए जाएंगे। शराब दुकानों में बैठकर पीने या खड़े रहकर पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला रविवार को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है. गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि साल 2010 से प्रदेश में आज तक नई शराब दुकान नहीं खोली गई, बल्कि शराब दुकानें बंद ही की गई हैं। 

स्कूल-कॉलेज-मंदिर से दूर होंगे शराब ठेके 

मध्य प्रदेश की नई आबकारी निति 2023-24 के तहत कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं. निर्देशित किया गया है कि कोई भी शराब दुकान, धार्मिक, शैक्षणिक, कॉलेज, हॉस्टल के आसपास नहीं होंगी। बल्कि जहां भी कोई स्कूल या मंदिर होगा उससे 100 मीटर दूर ही शराब ठेके खोले जा सकेंगे 

उमा भारती के विरोध के चलते बदलाव हुआ 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती तो राज्य से शराब की बिक्री पर ही प्रतिबंध लगा देना चाहती हैं. लेकिन शराब किसी भी राज्य की GDP में सबसे ज़्यादा योगदान देता है. ऐसे में प्रदेश सरकार दारु में बैन तो नहीं लगा सकती मगर छुटपुट बदलाव कर उमा भारती के विरोध को ठंडा कर सकती है. 

बता दें कि मध्य प्रदेश में अहाता कल्चर बंद हो चुका था जिसे पिछले साल राज्य सरकार ने ही दोबारा से शुरू किया था. और गली-गली ठेका खोलने का प्लान बनाने के साथ होम बार तक की व्यवस्था सरकार ने कर दी थी. 

Similar News