JYOTIRADITYA SINDHIA के BJP JOIN करते ही लगेगी CM KAMALNATH के प्रोजेक्ट पर ग्रहण, 4 फ्लाईओवर समेत करोड़ों के काम हो सकते हैं बंद ! ये है वजह

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

JABALPUR / सेटेलाइट सिटी बनाने से लेकर मेट्रो रेल चलाने और नर्मदा रिवर फ्रं ट विकसित करने समेत ढेरों प्रोजेक्ट और प्रदेश सरकार की घोषणाओं पर संक ट के बादल नजर आ रहे हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो प्रदेश सरकार पर मंडरा रहे खतरे का सीधा असर उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट व जबलपुर में हुई कै बिनेट की बैठक के दौरान की गई घोषणाओं पर पड़ सकता है। दरअसल प्रदेश की सरकार ने पिछले एक साल में शहर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। जिनसे उम्मीद जगी थी कि नगर में अब विकास के बड़े काम शुरू हो सकें गे। लेकिन मौजूदा सियासी हालात में प्रदेश सरकार को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है। ऐसे में शहर विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट खटाई में पड़ सकते हैं।

ये प्रोजेक्ट पड़ सकते हैं खटाई में -टैक्सटाइल पार्क की स्थापना -29 गौशाला की स्थापना -500 बेड वाले अस्पताल के रूप में जिला अस्पताल उन्नयन (50 करोड़ से) -30 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में मोतीनाला अस्पताल का उन्नयन -निवाडग़ंज सब्जी मंडी का मल्टी स्टोरी सब्जी बाजार के रूप में उन्नयन -गणेश मैदान में पानी की टंकी का निर्माण -150 करोड़ से नर्मदा रिवर फ्रं ट का निर्माण -डेयरी साइंस कॉलेज -सेटेलाइट सिटी -मेट्रो रेल

 जिनकी घोषणा हुई -150 करोड़ से शास्त्रीब्रिज पर फ्लाईओवर -175 करोड़ से रद्दी चौकी से तहसीली चौक फ्लाईओवर -पंडा की मढिय़ा से गढ़ा थाना फ्लाईओवर -कटंगा तिराहा से छोटी लाइन चौराहा फ्लाईओवर

महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने शहर के चार प्रमुख मार्गों पर फ्लाईओवर बनाए जाने के प्रोजेक्ट हैं। इनमें से शास्त्रीब्रिज के स्थान पर बनने वाले फ्लाईओवर की शहर में अविलंब आवश्यकता महसूस की जा रही है। दरअसल शास्त्रीब्रिज पर बॉटलनेक होने के कारण रोजाना यहां लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा प्रदेश की सरकार ने तीन और फ्लाईओवर की घोषणा की है, जिनके विकास से शहर में यातायात सुगम होता। मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट भी शुरू करने की बात कही गई थी। इसके अलावा निवाडग़ंज की सब्जी मंडी को अत्याधुनिक बनाने व जिला अस्पताल समेत दो अस्पतालों मरीजों के लिए बिस्तर संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।

Similar News