एमपी में महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी खरीदना हुआ सस्ता, रजिस्ट्री कराने पर 4% की छूट मिलेगी
मध्य प्रदेश में महिलाओं को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर 4% तक की छूट मिलेगी जैसे 50 लाख की प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराने पर 2 लाख रुपए बच जाएंगे
MP Property Registry Discount For Women: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता हो गया है. अब महिलाओं को रजिस्ट्री कराने पर 4% की छूट मिलेगी ऐसे में यदि कोई महिला 50 लाख रुपए की प्रोपट्री का रजिस्ट्रीटेशन कराती है तो उसके 2 लाख रुपए बच जाएंगे।
मध्य प्रदेश में अबतक महिलाओं को प्रोपट्री खरीदने पर 2% की छूट मिलती थी, जिसे अब बढाकर 4% कर दिया जाना है, लेकिन यह डिस्काउंट सिर्फ नगर निगम में रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेगी और इसके लिए सरकार नगर निगम सीमा शुल्क को 3% से कम कर 1% भी कर देगी। सरकार ने प्रदेश के सभी रजिस्ट्री ऑफिस में इसका नया ड्राफ्ट भेज दिया है और जल्द इस नए बदलाव का अध्यादेश लागू कर दिया जाएगा।
महिलाओं को रजिस्ट्री में 4% का डिस्काउंट मिलेगा
इस प्रस्ताव की मंजूरी के बाद महिलाओं को किसी भी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कराने पर 4% की छूट मिलेगी, जैसे कोई महिला 50 लाख रुपए तक की जमीन या घर खरीदती है तो स्टाम्प ड्यूटी के 2 लाख रुपए की बचत हो जाएगी।
सरकार को लम्बा घाटा होगा
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार द्वारा महिलाओं को रजिस्ट्री में छूट दिए जाने के बाद से पंजीयन विभाग को सालाना 740 से 840 करोड़ का नुकसान होगा। अभी शहरी क्षेत्र में महिलाओं को स्टाम्प ड्यूटी के लिए संपत्ति की 10.5% रजिस्ट्री देनी पड़ती थी, जो 2% तक और भी कम हो जाएगी जबकि ग्रामीण में अभी तक 9.5% स्टाम्प ड्यूटी लगती है. ऐसे में डिस्काउंट मिलने के बाद शहर में संपत्ति खरीदने से महिलाओं को ज़्यादा छूट मिलेगी।
स्टाम्प ड्यूटी घटकर 8.5% हो जाएगी
इस प्रस्तव को मंजूरी मिलने के बाद महिलाओं के लिए संपत्ति क्रय में लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी घटकर 8.5% हो जाएगी जो अबतक 10.5% हुआ करती थी. इसका अध्यादेश कुछ ही दिनों में जारी हो जाएगा