MP Morena News: गोद में छोटे भाई की लाश रख बैठा रहा मासूम, शव वाहन की रही तलाश, एमपी में मानवता को झकझोरने वाली तस्वीर

MP Morena News: एमपी के मुरैना में 8 वर्षीय बालक अपनी गोद में 2 वर्ष के भाई का शव लेकर मक्खियां उड़ाता रहा.

Update: 2022-07-10 12:39 GMT

Rewa Riyasat News

MP Morena News: एमपी के मुरैना से एक मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आ रही है। जहां 8 वर्षीय बालक अपनी गोद में 2 वर्ष के भाई का शव लेकर न सिर्फ बैठा रहा बल्कि शव से मक्खियां उड़ता रहा, जबकि उसका पिता शव को गांव तक ले जाने के लिए शव वाहन की तलाश में भटकता रहा। बच्चे के गोद में भाई के शव को देख कर हर किसी की रूह कांप गई।

यह था मामला

खबरों के तहत अंबाह के बड़फरा निवासी पूजाराम जाटव के बेटे राजा की तबीयत दो दिन पूर्व खराब हो गई थी। उसने राजा को अंबाह के सरकारी अस्पताल में दिखाया। यहाँ उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। पूजाराम अपने 8 साल के बेटे गुलशन के साथ राजा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई।

पैसे न होने से परेशान रहा पिता

जानकारी के अनुसार मृत मासूम बच्चे का शव गांव तक ले जाने के लिए शव वाहन के लिए डेढ़ हजार रुपए चाहिए थे। पेशे से मजदूर पिता अस्पताल प्रशासन से सम्पर्क किया तो वहां शव वाहन नही होने की जानकारी दी गई, जिस पर कम पैसों में वाहन की तलाश करने लगा। तो वहीं गुलशन छोटे भाई राजा के शव को लेकर नेहरू पार्क के सामने सड़क किनारे नाले के पास बैठा रहा।

पुलिस ने की मदद

जैसे ही मामला सामने आया तो कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलशन की गोद से राजा का शव उठवाया। दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां गुलशन का पिता पूजाराम भी आ गया, इसके बाद पीड़ित परिवार को मदद मिली और पुलिस के सहयोग से बच्चे के शव को एम्बुलेंस से गांव भेजा गया।

Tags:    

Similar News