दीवाल गिरने से चार बच्चो की मौत, दो गंभीर, पढ़िए पूरी खबर : MP NEWS

दीवाल गिरने से चार बच्चो की मौत, दो गंभीर, पढ़िए पूरी खबर : MP NEWS भोपाल। भोपाल के सुखी सेवनिया के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह 7 बच्चे

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

दीवाल गिरने से चार बच्चो की मौत, दो गंभीर, पढ़िए पूरी खबर : MP NEWS

भोपाल। भोपाल के सुखी सेवनिया के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे। इसी बीच नाले की दीवाल उनके ऊपर गिर गई और 7 बच्चों में से 6 बच्चे दीवाल में दब गए। जिनमें से चार की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गम्भीर है। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। सभी की उम्र 5 से 12 के बीच की है।

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर हुआ बबाल, नप गए थाना प्रभारी : SIDHI NEWS

सीएम ने जताया शोक

भोपाल के बरखेड़ी गांव में हुए हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में तत्काल प्रभाव से मिट्टी खोदने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहां कि मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

दीवाल में दबे है ये बच्चे

मनोज सिसोदिया पुत्र बने सिंह 10 वर्ष निवासी, कविता बाई पुत्री श्यामलाल 12 वर्ष ,आशा पुत्र कैलाश 7 वर्ष,गुल्लू भाई पुत्र प्रभु लाल 12 वर्ष निवासी, बंजारा पिता विनय सिंह उम्र 7 वर्ष,रोहित पुत्र कैलाश 7 वर्ष सभी निवासी बरखेड़ी।

रीवा: टॉयलेट पर दो सौ करोड़ रूपये खर्च पर भी बनी हुई है यह स्थित, पढ़िए..

कम्प्यूटर बाबा के आश्रम में मिली उत्तेजना वर्घक दवाईयां और विलासिता के ये सामान : MP NEWS

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News