CORONAVIRUS : MP में 36 साल के सरकारी कर्मचारी की मौत, पिता भी हैं CORONA POSITIVE
CORONAVIRUS : MP में 36 साल के सरकारी कर्मचारी की मौत, पिता भी हैं CORONA POSITIVEदेश में CORONA संक्रमितों की संख्या 3216 से ज्यादा हो गई
CORONAVIRUS : MP में 36 साल के सरकारी कर्मचारी की मौत, पिता भी हैं CORONA POSITIVE
देश में CORONA संक्रमितों की संख्या 3216 से ज्यादा हो गई है। जबकि 68 लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच MP के छिंदवाड़ा में एक 36 साल के सरकारी कर्मचारी की CORONA से मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। यह जानकारी छिंदवाड़ा के अधिकारी ने दी है। राज्य में अब कुल CORONA पॉजिटिव मामलों की संख्या 155 पर पहुंच गई है।
पिता भी हैं CORONA पॉजिटिव यह छिंदवाड़ा जिले में कोविड-19 से होने वाली पहली मौत है। उनके पिता की CORONA रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) राजेश बाथम ने कहा, 'पीड़ित सरकारी कर्मचारी थे और उनकी तैनाती में इंदौर थी। जो मध्यप्रदेश में कोविड-19 के हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। उनके पिता की CORONA रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें जिली अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।'