Corona Case In MP: इंदौर में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, वही विंध्य से सटे इस क्षेत्र में भी महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Corona Case In Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इंदौर में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वही विंध्य से सटे जबलपुर में भी एक मामला सामने आया है।

Update: 2023-12-21 05:56 GMT

Corona Case In MP,  Corona Case In Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इंदौर में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वही विंध्य से सटे जबलपुर में भी एक मामला सामने आया है। यहां नार्वे की यात्रा कर लौटी एक बुजुर्ग की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इंदौर में एक ही परिवार के दो सदस्य और जबलपुर में नार्वे से आई एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इंदौर के दोनों लोग मालदीव से लौटे थे। यह तीनों कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 से पीड़ित हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक विदेश से लौटने वाले लोगों के वायरल फीवर पर नजर रखने को कहा गया है। सभी जिलों को संक्रमण को नियंत्रित करने और मरीजों के इलाज के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई है।

निर्देशों के मुताबिक चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय कर्मचारियों को सर्दी, बुखार होने पर कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिला स्तर पर बेहतर इंतजाम करने को भी कहा गया है। 

Tags:    

Similar News