MP में CORONA बना इन लोगो के लिए भगवान, बिन परीक्षा दिए मिला प्रमोशन

MP में CORONA बना इन लोगो के लिए भगवान, बिन परीक्षा दिए मिला प्रमोशन MP/भोपाल. कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) के संक्रमण

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

MP में CORONA बना इन लोगो के लिए भगवान, बिन परीक्षा दिए मिला प्रमोशन

MP/भोपाल. कोरोना वायरस (CORONA VIRUS) के संक्रमण (Covid-19) के खतरे के चलते देश भर में 17 मई तक लॉक डाउन है. लेकिन कोरोना ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उन छात्र-छात्राओं को राहत दिलवा दी है, जो कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम (Exam Result) में पूरक आए थे. लॉक डाउन (Lockdown) से न सिर्फ बोर्ड परीक्षाए स्थगित हैं. बल्कि पूरक परीक्षाओ पर भी ब्रेक लगा हुआ है. पहली से आठवीं तक के बच्चों को जनरल प्रमोशन देने के बाद अब 9वी और 11वीं के पूरक परीक्षार्थियों को भी जनरल प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है.

आज फिर रीवा में मिलें 4 नए कोरोना मरीज, बुधवार रात भी 4 मिले थें, विंध्य में 29 पहुंचा आंकड़ा

मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के मुताबिक जिन निजी स्कूलों ने कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट घोषित नहीं किया है. उन सभी छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन देकर दूसरी कक्षाओं में भेजने कहा गया है. इस निर्णय के बाद अब 9वीं और 11वीं के परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा से राहत मिलेगी.

बिजली विभाग ने की ऐसी गलती की भुगत रही MP की जनता, मचा हड़कंप, तुरंत पढ़िए

पूर्व परीक्षार्थियों को मिलेगा जनरल प्रमोशन

कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 19 मार्च से पहले ही पूरी हो चुकी थी और 23 मार्च को परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया था. परीक्षा पंरिणाम घोषित होने के बाद पूरक आने वाले छात्रों की परीक्षा ली जाने की तैयारियां चल रही थी. लॉक डाउन के चलते पूरक परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई है. लॉक डाउन के बीच अब परीक्षाएं ना कराकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सप्लीमेंट्री आने वाले छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने के निर्देश दिए हैं. डीपीआई आयुक्त ने अपने निर्देश में कहा है कि 9वी से 10वीं और11वीं  से 12वीं में आने वाले छात्र छात्राओं को अगली कक्षा की तैयारी में शामिल किया जाएगा.
मार्कशीट इसका होगा जिक्र प्रदेश भर में जिन निजी स्कूलों ने9वी-11वी के रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किए हैं. उन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने के बाद अलग तरह की मार्कशीट भी जारी की जाएगी. जनरल प्रमोशन मिलने वाले छात्र-छात्राओं की  मार्कशीट, टीसी (स्थानांतरण पत्र)और प्रगति पत्रक पर "covid-19 संक्रमण बचाव के दृष्टिगत अगली कक्षा में प्रोन्नत" प्रतिशत(परसेंटज) की जगह अंकित किया जाएगा. वहीं जनरल प्रमोशन मिलने वाले पूरक छात्रों को की मार्कशीट पर अलग रंग की स्याही के पेन से "कोविड-19 संक्रमण बचाव के दृष्टिगत अगली कक्षा में प्रोन्नत" की सील लगी होगी और संकुल प्राचार्य और प्राचार्य के हस्ताक्षर भी मार्कशीट पर होंगे.

इनको भी दिया गया जनरल प्रमोशन

स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को अप्रैल के महीने में ही जनरल प्रमोशन देने के निर्देश जारी किए थे. 2 दिन पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं के छात्र छात्राओं की मार्कशीट पर "कोरोना काल में प्रोन्नत" अंकित करने के निर्देश पर जारी किए है. यानी कोविड-19 के दौर में जिन भी छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन यानी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोटकिया गया है..उन सभी की मार्कशीट इस बार बिल्कुल अलग तरह की होगी जिसमें "कोरोना काल में प्रोन्नत" की सील परसेंटेज की जगह पर लगी होगी.
गैस त्रासदी के बाद दूसरी बार ऐसा कोरोना वायरस के दौर में छात्र छात्राओं को दिया जा रहा जनरल प्रमोशन दूसरी बार है. इससे पहले गैस त्रासदी के समय में भी तत्कालीन सरकार ने छात्र छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया था और अब 36साल बाद कोरोना महामारी के समय स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है. [signoff]

Similar News