फ़र्ज़ी मंत्री बन भोपाल से चला रहा था अपना शासन, 40 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर...: MP NEWS

देवास। 40 युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने वाले फर्जी मंत्री रोहित बैरागी के एक और साथी अब पुलिस के शिकंजे में है। देवास से पकड़ाए आरोपी हर्षल भटनागर ने खुलासा किया है कि इनका पूरा काम भोपाल के एक होटल से चलता था।

Update: 2021-03-23 18:17 GMT

देवास। 40 युवाओं को नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपए की ठगी करने वाले फर्जी मंत्री रोहित बैरागी के एक और साथी अब पुलिस के शिकंजे में है। देवास से पकड़ाए आरोपी हर्षल भटनागर ने खुलासा किया है कि इनका पूरा काम भोपाल के एक होटल से चलता था।

फ़र्ज़ी आदेश करते थे तैयार 

फर्जी आदेश तैयार करने के लिए वे असली आदेशों की कॉपी किया करते थे। इस होटल में इन्होंने पूरे तामझाम के साथ एक मंत्रालय बना रखा था, जिसमें यह फर्जी गिरोह चलाते थे। इंदौर पुलिस इस होटल की भी जांच करेगी। एसपी इंदौर पश्चिम महेश जैन ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी की कई शिकायतें रोहित बैरागी के खिलाफ भंवरकुआं पुलिस को मिली हैं। इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी संपाि कहां-कहां है। उन सबकी जांच कर उन्हें ज़प्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

भंवरकुआं पुलिस ने दी दबिश 

भंवरकुआं पुलिस ने देवास के सिविल लाइन क्षेत्र में दबिश दी थी। यहां से रोहित का साथी हर्षल भटनागर हत्थे चढ़ गया। दरअसल असली लोग तो पर्दे के पीछे हैं। इनके पकड़े जाने पर कुछ और बड़ा खुलासा हो सकता है। हर्षल ने पुलिस को बताया कि रोहित बैरागी के साथ मिलकर उसने कई लोगों को ठगा है। हर्षल ही रोहित के लिए ग्राहक खोजकर लाता था। तीन दिन पहले ही पुलिस ने रोहित को भी पकड़ा था। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस रोहित को लेकर सोमवार को भोपाल लेकर जाएगी, जहां उसने एमपी नगर के एक होटल में अपना कार्यालय बना रखा था। दूसरी ओर कुछ शिकायतकर्ता थाने पहुंचे थे, जिनसे पुलिस ने आवेदन लिए हैं।

भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी के अनुसार पुलिस ने अभी 40 छात्रों के साथ 18 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले राजोदा गांव निवासी रोहित बैरागी पिता मोहनदास बैरागी (35) को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उसने कई युवाओं को नियुति पत्र भी दे दिए थे। आरोपी बीएचएमएस होमियोपैथी डॉक्टर है। 2016 से पिता ने उसे घर से निकाल दिया था।

Similar News