एमपी के नरसिंहपुर में विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर हमला, कुल्हाड़ी से किए तीन वार

नरसिंहपुर जिले के ग्राम महादेव पिपरिया में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान विवाद सुलझाने गए एक पुलिसकर्मी के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

Update: 2023-01-02 08:36 GMT

नरसिंहपुर जिले के ग्राम महादेव पिपरिया में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान विवाद सुलझाने गए एक पुलिसकर्मी के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने कुल्हाड़ी से पुलिसकर्मी पर तीन वार किए गए। जिससे उनके दायां पैर जख्मी हो गया है। घायल एएसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला

विवाद सुलझाने गए ठेमी थाना के एएसआई भीम बाक्सर के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की जबकि एक ने कुल्हाड़ी से तीन बार प्रहार किए जिससे वह घायल हो गए। घायल एएसआई के मुताबिक नर्मदा तट महादेव पिपरिया में नए वर्ष पर लोगों की भीड़ जमा थी। आरक्षक शुभम और सैनिक रमेश दुबे के साथ वह ड्यूटी कर रहे थे। तभी गांव का एकम लोधी और संतोष बाइक से आए, इसी दौरान राजा मल्लाह भी आ गया। तभी एकम लोधी और राजा मल्लाह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर लखन, भरत, शिवम भी पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि लखन ने एकम लोधी की बाइक में आग लगा दी। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया ंिकंतु एकम और लखन द्वारा एएसआई के साथ ही अभद्रता शुरू करने के साथ ही मारपीट करने लगे।

झूमाझटकी में फट गई वर्दी

घायल एएसआई की मानें तो इस दौरान एकम लोधी द्वारा उन पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए। दो बार तो वह किसी तरह बच गए किंतु कुल्हाड़ी के तीसरा प्रहार उनके दाहिने जांघ पर जा लगा। इस दौरान भरत ने भी उन पर घूंसे बरसाए। लखन ने उनका कॉलर पकड़ लिया और झूमाझटकी के दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। तभी साथी कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचाया गया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव की मानें महादेव पिपरिया में दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित थी। मामले में पुलिस कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान एकम और अन्य द्वारा एएसआई पर हमला किया गया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News