प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति के कर दिये चार टुकड़े, फिर घर के किचन में शव दफनाया, ऐसे खुला राज

मुंबई / Mumbai: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिये और फिर घर के किचन में शव दफना दिया। दिल को दहला देने वाली हत्या की यह वारदात मुंबई के दहिसर इलाके की है। 

Update: 2021-06-02 22:45 GMT

मुंबई / Mumbai: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिये और फिर घर के किचन में शव दफना दिया। दिल को दहला देने वाली हत्या की यह वारदात मुंबई के दहिसर इलाके की है। 

रईस के गायब होने पर बढ़ा शक

दरअसल मृतक रईस के अचानक गायब हो जाने के बाद उसके दोस्तों को संदेह हुआ। उनमें से एक ने दहिसर पुलिस स्टेशन में जाकर केस दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

6 वर्ष की बेटी ने खोला राज

शिकायत के बाद पुलिस संदेह के आधार पर अकेले में बच्ची का बयान दर्ज किया और इस मामले का खुलासा हुआ। बच्ची की गवाही के बाद पुलिस ने बुधवार को रईस की लाश को भी बरामद कर लिया है।

वही मृतक की पत्नी शाहिदा ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

शादी के बाद आ गया था मुबंई

पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके तहत उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले रईस की शादी वर्ष 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे।

रईस दहिसर में ही रेलवे स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी।

अवैध संबंध के चलते हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक पति की गैर हाजिरी में अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा महिला के घर में अक्सर आता था।

इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इसकी भनक रईस को लग गई। जिसको लेकर रईस और शाहिदा के बीच विवाद होते थे। 

घटना के 11 दिन में खुली हत्या

पुलिस ने घटना का 11 दिन में खुलासा किया हैं। जिसके तहत 20 मई को रईस के घर से बाहर जाने की जानकारी मिलते ही अमित, शाहिदा से मिलने घर पहुचं गया। इस दौरान दोनों आपत्तिजनक हालत में थे कि अचानक रईस घर पहुंच गया।

जिसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। वही शाहिदा ने चाकू घोंप कर रईस की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला काटा और फिर शरीर के 4 टुकड़े किये। दोनो ने किचन में खुदाई करके शव को जमीन में दबा दिये।

इस बीच उसकी 6 साल की बेटी अपने ढाई साले के भाई के साथ खेलने के बाद बाहर से घर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे भी बाप की तरह काटकर जमीन में दफना देगी।

Similar News