मुंबई में कहर बरपा रही बारिश, लैंडस्लाइड के कारण मृतकों की संख्या पहुंची 25 तक, बढ़कर हो सकती है 30 से 35

Mumbai News / मुंबई न्यूज़ : मुंबई शहर में बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में शनिवार देर रात मुंबई में दो लैंडस्लाइड एवं एक दीवार गिरने की घटना हुई है। इन तीनों ही घटनाओं में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के होने से मुम्बई के चेम्बूर (Chembur)भरत नगर इलाके में कुछ झोपड़ियों की दीवार गिर गई है।

Update: 2021-07-18 20:33 GMT

Mumbai News / मुंबई न्यूज़ : मुंबई शहर में बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में शनिवार देर रात मुंबई में दो लैंडस्लाइड एवं एक दीवार गिरने की घटना हुई है। इन तीनों ही घटनाओं में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों की संख्या बढ़कर  30 से 35 भारी बारिश के होने की सम्भावना जताई जा रही है। भीषण बारिश के चलते मुम्बई के चेम्बूर (Chembur)भरत नगर इलाके में कुछ झोपड़ियों की दीवार गिर गई है।

राहत और बचाव कार्य मे एनडीआरएफ के साथ राहतकर्मियों का दल पिछले 24 घंटो से लगा हुआ है। चेम्बूर की घटना में जिसमें 17 लोगों को आपने जान से हाथ धोना पड़ा हैं। वही और भी घरों की दीवार गिर गई है। बारिश की वजह से कई जगह सडकों के जाम होने के साथ ही निचली बस्तियों में पानी भरने की घटना सामने आ रही है।

रात से शुरू है बारिश

जानकारी के अनुसार बीती रात से शुरू बारिश ने मुंबई को पानी पानी कर दिया हैं। हालत बदतर होते जो रहे हैं। कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर घुटनों तक पानी भर गया है।

17 के शव निकले, लापता की तलाश जारी

मुंबई के चेंबूर भारत नगर इलाके में भारी बारिश की वजह से भूस्खल हो गया। इस भू स्खलन में कई ममानों के गिरने की जानकारी मिल रही है। वही बताया जाता है कि घर गिरने से उसमें कई लोग दब गए। अब तक 17 लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं। तों वहीं घर के मलबे में और अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।

Similar News