महाराष्ट्र : कोरोना का फिर कहर, नागपुर में लगा Week-End Lock down, मुंबई में रोज़ मिल रहे 1000 से अधिक मामले

नागपुर जिला प्रशासन ने शहर में Covid-19 के बढते मामलों के मददेनजर सप्‍ताहांत लॉकडाउन लगाने के आदेश दिये हैं। नागपुर के प्रभारी मंत्री डॉक्‍टर नितिन रावत ने कल कोविड संक्रमण की समीक्षा करने के बाद लोगों से इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की।

Update: 2021-02-27 17:02 GMT

कोरोना को आये देश में लगभग एक साल होने वाला है। पिछले कुछ महीनो से वायरस धीरे गति से फ़ैल रहा था, लेकिन एक बार फिर कोरोना का विस्फोट पूरे देश में देखने को मिला। नागपुर जिला प्रशासन ने शहर में Covid-19 के बढते मामलों के मददेनजर सप्‍ताहांत लॉकडाउन ( Week-End Lock down ) लगाने के आदेश दिये हैं। नागपुर के प्रभारी मंत्री डॉक्‍टर नितिन रावत ने कल कोविड संक्रमण की समीक्षा करने के बाद लोगों से इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ सहयोग की अपील की। उन्‍होंने कहा कि यह पूर्ण लॉकडाउन नहीं है।पुलिस कमीशनर अमितेश कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कहा कि लोग सप्‍ताहांत लॉकडाउन का पालन करने के लिए पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोनोवायरस के 8,333 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें मुंबई में 1,034 नए मामले भी शामिल हैं। मुंबई में पिछले तीन दिनों से 1,000 से अधिक कोरोनोवायरस मामलों मिल रहे हैं।  24 फरवरी के बाद मुंबई में 119 दिनों के अंतराल के बाद 1,000 से अधिक नए Covid मामले मिले। 

देश में पिछले चौबीस घंटो में मिले इतने मरीज़ 

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 16,488 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,79,979 हुई। 113 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,938 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,59,590 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,63,451 है।

Similar News