Maharashtra में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मिले 21 मामले

Mumbai / मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Varient) के 21 मामले सामने आये हैं। यह बाकी वैरिएंट्स में सबसे खतरनाक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाकी वैरिएंट्स से पांच गुना ज्यादा तेजी से संक्रमित करता है।

Update: 2021-06-22 09:48 GMT

Mumbai / मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Corona Delta Plus Varient) के 21 मामले सामने आये हैं। यह बाकी वैरिएंट्स में सबसे खतरनाक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाकी वैरिएंट्स से पांच गुना ज्यादा तेजी से संक्रमित करता है।

यहाँ मिले इतने मरीज 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को बताया कि 21 मामलों में से नौ रत्नागिरी के जलगांव से, सात मुंबई से और एक-एक पालघर, सिंधुदुर्ग और ठाणे से थे।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने जीनोमिक अनुक्रमण के संबंध में निर्णय लिया है और प्रत्येक जिले से 100 नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की है और सीएसआईआर और आईजीआईबी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी की 15 मई से 7,500 नमूने लिए गए।  जिसमें डेल्टा प्लस के लगभग 21 मामले पाए गए हैं। 

पहला मामला भोपाल से 

डेल्टा प्लस वैरिएंट (Corona Delta Plus Varient) का पहला मामला भोपाल (Bhopal) की 64 वर्षीय महिला में सामने आया था जो होम आइसोलेशन में ठीक हो गई है। 

Similar News