UP में अनजान बीमारी का कहर, 100 लोगों ने गंवाई जान, चारों ओर मौत का तांडव

Mysterious Viral Fever in UP : वेस्ट UP में अनजान बीमारी कहर ढा रही है।

Update: 2021-09-03 11:14 GMT

सांकेतिक तस्वीर 

Mysterious Viral Fever in UP: एक ओर कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारी में स्वास्थ्य अमला व्यस्त है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक अनजान बीमारी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि डाक्टर बेबस नजर आ रहे है। एक अनुमान के मुताबिक यूपी में करीब 1 सैकड़ा से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। हालत यह है कि सरकार और प्रदेश का स्वास्थ्य अमला चिंतित है।

अब तक में 100 से ज्यादा मौतें

एक अनुमान के मुताबिक इस अनजान बीमारी की चपेट में आने से करीब एक सैकड़ा लोगां की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा फिरोजाबाद में 58, मथुरा में 10, सहारनपुर में 4 तथा बागपत में 22 लोगों को जांन से हाथ धोना पड़ा।

फिरोजाबाद में 58 की मौत 250 भर्ती

सबसे ज्यादा फिरोजाबाद में इस बीमारी के रोगी अस्पताल पहुंच रहे है। 15 दिन में 58 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वही 250 लोग इसी बीमारी की चपेट में हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लोगों के चहरे पर इस बीमारी का भय दिखाई देने लगा है।

मथुरा में 10 की मौत, 60 अस्पताल में

वहीं मथुरा में भी इस बीमारी के चपेट में लोगों के आने की जानकारी है। यहां भी करीब 10 लोगां की मौत हो चुकी है। वहीं 60 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारी के बढते संकट के बीच स्वास्थ्य अमले के हाथ पैर फूल रहे हैं।

सहारनपुर में 4 बागपत में 22 लोगों की मौत

इसी तरह सहारनपुर में इस रहस्यमयी बीमारी की चपेट में करीब 4 लोगों की मौत हो गई है तो वही 60 रोगी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।जानकारी मिल रही है कि इस अनजान बीमारी की चपेट में आने से बागपत में 22 लोगों ने आपनी जान गवा दी है।

लैक्टोसपैरोसिस बीमारी आई सामने

रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोगों के सैंपल टेस्ट करने के लिए लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में आए। इसमें लैक्टोसपैरोसिस बीमारी पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार इसके लक्षण सामान्यता डेंगू से ग्रसित मरीजों जैसे ही होते हैं, जो चूहे और सुअर मूत्र के कारण फैल रही है। बताया जा रहा है की यदि कोई मनुष्य इसके संपर्क में आता है तो वह इससे संक्रमित हो जाता है।

क्षेत्र में फैली दहशत

इस रहस्यमयी बीमारी की वहज से समूचे क्षेत्र में दहशत का वातावरण निर्मित होता जा रहा हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह से मौत का आंकडा बढ रहा है लोगों में उतनी ही दहशत बढ़ती जा रही है।

Tags:    

Similar News