Valentine day 2021 : ..तो इसलिए 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरूआत

Valentine day 2021: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता हैं। इसे प्यार का दिन भी कहा जाता हैं। इस दिन लोग पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देकर

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

Valentine day 2021: ..तो इसलिए 14 फरवरी को ही मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरूआत

Valentine day 2021: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता हैं। इसे प्यार का दिन भी कहा जाता हैं। इस दिन लोग पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देकर उन्हें बेहतर फील कराते हैं। 14 फरवरी को दुनिया के कई हिस्से में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता हैं। लेकिन क्या जानते हैं इस पर्व की शुरूआत कब और कैसे हुई थी। नहीं तो चलिए जानते हैं।

हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती हैं। सबसे पहले यानी कि 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। और 7 वें दिन यानी कि 14 फरवरी से वैलेंटाइन डे वीक का समापन हो जाता हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर मान्यता है कि इसे दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने को लेकर शुरूआत हुई थी।

आॅरिया आॅफ जोकोबाॅस डी वाॅराजिन बुक की माने तो रोम के एक पदरी थे संत वैलेंटाइन। वह दुनिया में प्यार को बढ़ावा देना चाहते थे। जिनका मानना था कि प्रेम में ही जीवन है। लेकिन उसी शहर के राजा क्लाॅडियस को संत वैलेंटाइन की यह बात रास नहीं आती थी। राजा का मानना था कि प्रेम एवं विवाह से पुरूषों की बुद्धि एव शक्ति दोनों का विनाश होता है।

वरूण धवन एवं नताशा दलाल की वेडिंग सेरेमनी में नहीं शामिल हुए थे Govinda, अब ऐसे दी बधाई

उनके राज्य में सैनिक व अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे। लेकिन इसके उलट संत वैलेंटाइन राजा के इस नियम का विरोध करते थे। वह लोगों को प्रेम एवं विवाह करने के लिए प्रेरित करते थे। और राजा के उस आदेश का विरोध करते थे। बुक की माने तो उन्होंने कई सैनिकों एवं अधिकारियों की शादी भी कराई। संत वैलेंटाइन की हरकत से राजा को गुस्सा आ गया और राजा क्लाॅडियस ने 14 फरवरी 269 को उन्हें फांसी दे दी। जिसके बाद इस दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाने लगा।

भारत में 1992 से बढ़ा चलन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारत में वैलेंटाइन डे का चलन साल 1992 से बढ़ा है। कहा जाता है कि वैलेंटाइन डे साल 1992 से पहले भारत में नहीं मनाया जाता था। लेकिन टीवी, रेडियो एवं विज्ञापनों के जरिए इसका प्रचार-प्रसार हुआ और फिर यह भारत देश में भी बड़े उत्सव पूर्वक मनाया जाने लगा।

वो मेरा सच्चा प्यार था जिसके साथ मैं Classroom में लॉक थी, Twinkle Khanna ने शेयर की अपनी True Love वाली Story

Happy Valentine day 2021 : जब बाॅलीवुड के इन सेलीब्रिटियों ने सरेआम किस करके मचा थी खलबली, देखे तस्वीर

Similar News