दिन अच्छा हो इसके लिए जरूरी है कि अपने दिनचर्या में अपनाये यह बात

दिन अच्छा रहने से अपका हर काम अच्छा होगा। इसके लिए जरूरी है कि अपने दिनचर्या में योग एंव सुबह की सैर आदि को शमिल किया जाय।

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

दिन अच्छा हो इसके लिए जरूरी है कि अपने दिनचर्या में अपनाये यह बात

नईदिल्ली। दिन अच्छा रहने से अपका हर काम अच्छा होगा। इसके लिए जरूरी है कि अपने दिनचर्या में योग एंव सुबह की सैर आदि को शमिल किया जाय। दरअसल आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिये लोग समय नही दे पा रहे है। जिससे उन्हे शरीरिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

फिट रखने के लिये अपनाये योग

अपने दिन की शुरूआत हमेशा योगा के साथ शुरू करना चाहिए. इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है. साथ ही हमारा दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है. जिससे हम अपने काम पर और अच्छे से फोकस कर पाते हैं।

सुबह की सैर जरूरी

सुबह की सैर सबसे आसान और सबसे अच्छा वर्कआउट माना जाता है। ये शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हमारे दिमाग को भी एक्टिव रखता है। इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शाक्ति भी मिलती है।

खान-पान का रखे ख्याल

हमारे खान-पान का असर हमारे शरीर पर पड़ता है. इसलिए हमेशा दिन की शुरुआत ताजे नाश्ते से करनी चाहिए। फल एवं जूस पीने से हमारे शरीर में फ्रेशनेस और एनर्जी बनी रहती है।

दिन भर का करे प्लान

हमें सुबह अपने पूरे दिन का रूटीन तैयार कर लेना चाहिए. ऐसा करने से हम कुछ काम नहीं भूलते और हमारा कोई काम अधूरा नहीं रहता।

म्यूजिक जरूरी

म्यूजिक के साथ गाने सुनने से हमारा तनाव, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन कम होता है। हम काम करते समय भी गाने सुन सकते हैं. ऐसा करने से हमारे शरीर में फुर्ती आती है और मन खुश रहता है।

Similar News