इन 6 रोगों से दूर रखता है केला, डेली एक केले के सेवन से होने वाले फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

केला ऐसा फल है जो हर मौसम में उपलब्ध रहता है। यह फल बड़ी आसानी से हर बाजार में मिल जाता हैं। हर व्यक्ति को एक केला का सेवन डेली करना चाहिए।

Update: 2021-02-16 06:31 GMT

इन 6 रोगों से दूर रखता है केला, डेली एक केले के सेवन से होने वाले फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

केला ऐसा फल है जो हर मौसम में उपलब्ध रहता है। यह फल बड़ी आसानी से हर बाजार में मिल जाता हैं। हर व्यक्ति को एक केला का सेवन डेली करना चाहिए। केले के डेली सेवन से यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। केला में कई तरह के विटामिन पाई जाती है जो शरीर को उर्जा देने में काफी सहायक होती हैं। केले को लेकर ज्यादातर लोगों की यह मान्यता है कि यह मोटा करता है, लेकिन एक सही मात्रा में इसका सेवन करने से यह शरीर के कई तरह रोगों को दूर करने में काफी सहायक होता है। तो चलिए जानते है केले के सेवन से होने वाले फायदें के बारे में।

90,000 नए COVID19 मामले के साथ अकड़े पहुंचे 43 लाख, 9 लाख सक्रिय मामले

डिप्रेशन से राहत

केले में कई ऐसे तत्व होते है जो डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है। केले में विटामिलन बी6 पाया जाता है जिससे शरीर के ब्लड ग्लूकोज लेवल ठीक रहता है। केले में ऐसा विटामिन पाया जाता है जो डिप्रेशन रोगियों को रिलैक्स फील कराता है।

आयरन

केले में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जात है। केले का सेवन करने से आयरन की कमी धीरे-धीरे दूर हो जाती है। केले के सेवन से हिमोग्लोबीन बढ़ता और एनिमिया की प्राॅब्लम ठीक होती है।

कब्ज व गैस से राहत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केले का डेली रात में सोते समय दूध के साथ सेवन करने से पेट का कब्ज व गैस दूर करने में काफी सहायक होता है। इसलिए अगर कोई इस तरह की बीमारी से पीड़ित है तो उसे केले का दूध के साथ सेवन जरूर करना चाहिए।

कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल खुलने को लेकर बड़ी खबर

देता है ताकत

प्रतिदिन केले को दूध के साथ सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है। जिससे इंसान हष्ट-पुष्ट होता है, ताकत बढ़ती है। यह प्रक्रिया कई दिनों तक करने से जल्द ही असर दिखने लगता है।

खासी में आराम

खबरों की माने तो केला सूखी खांसी को ठीक करने में भी काफी सहायक हैं। दो केले को दूध एवं सफेद इलायची के साथ शेक बनाकर पीने से बच्चों की सूखी खासी ठीक हो जाती है।

पाचन क्रिया को रखता ठीक

केले का रोजाना सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। केले में पाए जाने वाले फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखता है। पाचन क्रिया ठीक रहेगी तो शरीर की कई बीमारियां भी दूर रहती है। वैसे आपको बताते चले कि केले का सेवन डेली करने से शरीर को कई अन्य तरह से फायदें भी होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केले का डेली सेवन एथलीट भी करते है। जिससे उन्हें अतिरिक्त उर्जा मिलती हैं। केले का डेली उचित मात्रा में सेवन यह कई तरह के रोगों को दूर रखने में सहायक होता है।

विदेशी लड़कियां ही क्यों होती है पतली और स्लिम फिट, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप…

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, तेजी से होगा वेट लाॅस

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 
 FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News