लाइफस्टाइल

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, तेजी से होगा वेट लाॅस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:30 AM GMT
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, तेजी से होगा वेट लाॅस
x
आज हम कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खा आपको बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करके आप यह अनुभव करेंगे कि आपका तेजी से वेट लाॅस हो रहा हैं।

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, तेजी से होगा वेट लाॅस

शरीर का बढ़ता हुआ वजन कई प्रकार की समस्याएं पैदा करता हैं। शरीर के भारी-भरकम वेट के चलते जहां बैठने-उठने में समस्या पैदा होती है तो इस वजन के कारण कई बार शर्मिनंदगी का भी सामना करना पड़ता हैं। शरीर के वजन को कम करने के लिए कई लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। तब कही जाकर धीरे-धीरे रिजल्ट देखने को मिलता है। कई लोग इस वजन को कम करने के लिए जिम के बजाय कई तरह के अन्य ट्रिक्स भी यूज करते हैं, लेकिन वह सफल नहीं हो पाते हैं। फिर जब कुछ खास रिजल्ट नहीं मिलता तो यह लोग हताश होकर शरीर को अपने हाल में छोड़ देते हैं। लेकिन आज हम कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खा आपको बताने जा रहे है जिसका इस्तेमाल करके आप यह अनुभव करेंगे कि आपका वजन तेजी से कम हो रहा हैं। तो चलिए जानते है आखिर क्या है वह घरेलू नुस्खा जो हमारे बढ़ते वजन को कम करने में मदद करता है।

COVID-19 को लेकर WHO की चेतावनी; सर्दियों में हो सकती है Death Rate में बढ़ोत्तरी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वजन कम करने में प्याज काफी सहायक होता हैं। प्याज आसानी से हर घर में उपलब्ध भी रहता है। लेकिन प्याज के गुणों के बारे में सही जानकारी न होने के कारण हम इसका इस्तेमाल सब्जियों एवं सलाद के रूप में बस करते आ रहे हैं। तो चलिए जानते है इसका किस तरह से इस्तेमाल करके हैवी वेट को लाॅस किया जा सकता है।

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी न पियें पानी, हो सकती है ये बड़ी परेशानी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनाइड होता है। जो कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद वसा के संचय को रोकने में काफी सहायक होता है। यह फ्लेवोनाइड चयापचय में वृद्धि करता है, साथ ही उच्च फाइबर में भी समृद्ध होता है। यह स्वास्थ्य को सुधारने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक गुण कैलोरी को कम करने में सहायक होते हैं। यह शरीर पर एंटी-ओबेसिटी प्रभाव को छोड़कर कई अन्य तरह से लाभ शरीर को देता हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

दो बड़े साइज के प्याज को लेकर सबसे पहले उसे हल्का उबाल लें। उबाल करने के बाद प्याज के ठण्डा होने तक रूके। जब प्याज ठण्डा हो जाए तो उसे एक मिक्सर में डालकर पीस लें। फिर एक गिलास में इसे डाल ले। अब आपका जूस तैयार हैं। इसे स्वादानुसार बनाने के लिए इसमें नीबू का रस एवं समुद्री नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि प्याज को खाली पेट कभी इस्तेमाल न करें। इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

लड़का-लड़की क्यों नहीं बन सकते कभी दोस्त, कारण जान दंग रह जाएंगे आप ?

आपको बताते चले कि प्याज का किसी भी रूप में इस्तेमाल करके वजन को घटाया जा सकता हैं। प्याज का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जा सकता हैं। या फिर इसका इस्तेमाल सूप बनाकर भी किया जा सकता हैं। सलाद के रूप में प्याज का सेवन करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या जरूर होती है, लेकिन प्याज स्वास्थ्य के हिसाब से काफी फायदेमंद माना गया है।

Love Marriage करने वाले लोगो के लिए चौका देगी ये खबर, पढ़िए नहीं होगी देर….

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter,
WhatsApp
, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story