अगर आपका नाम शुरु होता है C से तो जानिए अपने बारे में ख़ास बाते...

अगर आपका नाम शुरु होता है C से तो जानिए अपने बारे में ख़ास बाते...किसी भी इंसान को जानने-समझने के लिए मुलाकात जरूरी होती है

Update: 2021-02-16 06:24 GMT

अगर आपका नाम शुरु होता है C से तो जानिए अपने बारे में ख़ास बाते...

किसी भी इंसान को जानने-समझने के लिए मुलाकात जरूरी होती है क्योंकि किसी से बिना मिले या बात किए हम उसके व्यक्तित्व का पता नहीं लगा सकते। मगर ज्योति शास्त्र के अनुसार, आप किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव व लव लाइफ के बारे में जान सकते है। तो चलिए आज हम बताते हैं C अक्षर के नाम वाली लड़कियों का स्वभाव और जानते है प्यार के मामले में उनके विचार। 

डेली शेविंग करने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

बातों से जीत लेती है दिल 

दिखने में अच्छी और स्मार्ट इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार के मामले में भी आगे होती है। बातों से ही पार्टनर या लोग इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। प्यार के मामले में ये लड़कियां ईमानदार भी बहुत होती है, यहीं वजह है कि इनका पार्टनर हमेशा इनके साथ खुश रहता है।  

पार्टनर के होती है बेहद करीब 

C अक्षर के नाम वाली लड़कियां जिसे पसंद करती है, उसके बेहद करीब हो जाती हैं। प्यार में मामले में भी इनकी यहीं आदत होती है। यदि इनको अपने हिसाब से कोई पार्टनर न मिले तो यह मस्त होकर अकेले भी जिंदगी काट लेती हैं। 

भारत का सबसे अनोखा रेल रुट जहां 100 साल पुराने ब्रिज से गुजरती है ट्रेन, पढ़िए

होता है मूडी स्वभाव

इस राशि की लड़कियां मूडी होती है... अपने मन के मुताबिक चलती है। अगर इनके दिल में कोई बात घर कर जाए तो यह पूरा करके ही दम लेती है। अगर अगर इऩका किसी काम में मन न हो तो यह किसी भी हालत में उसे करना पसंद नहीं करती है, फिर चाहे वो काम कितना ही जरूरी क्यों न हो। 

किसी भी बात पर नहीं टिकती

इस नाम की लड़कियां किसी भी बात पर ज्यादा देर तक ठीकी नहीं रह सकती और नए माहौल में आसानी से खुद को बदल भी नहीं पाती। अपनी इसी आदत के कारण इन्हें नई जगह या काम पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  

धीमी गति से करती हैं काम

इस नाम की लड़कियां रहस्यवादी होती हैं और धीमी गति से काम करना पसंद करती हैं। यह परिस्थियों के अनुसार खुद को ढालना भी बखूबी जानती है। ऐसे लड़कियां बहुरंगी या अनेक प्रकार के कार्यों में हाथ डालने वाली हैं। 

साहस से होती है भरी

साहस इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों में मानो कूट-कूट कर भरा होता है। यह महत्तवाकांक्षी व कुछ गर्म स्वभाव की होती हैं। अपने स्वभाव के कारण अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे पद पर बैठी दिखाई देती है। 

मिलनसार स्वभाव 

C अक्षर के नाम वाली लड़कियां मिलनसार भी होती हैं। जब किसी से दोस्ती करती है, उसके साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है और दूसरों को इनकी यही खूबी बेहद पसंद भी आती हैं। दरअसल, इनके लिए दूसरों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होती हैं। 

हर बात बोलती है स्पष्ट

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां हर बात पर स्पष्ट बोलने वाली होती है। अगर इन्हें कोई बात अच्छी नहीं लगती तो यह तुरंत बोल देती है लेकिन अपनी इस आदत के कारण यह जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाती। 

होती है वादा निभाने वाली 

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां अगर किसी से कोई वादा करती है तो उसे निभाना भी जानती हैं क्योंकि इनकी बात पत्थर की लकीर होती हैं। अगर आपकी फ्रेंड या गर्लफ्रेंड का नाम भी इसी अक्षर से शुरू होता है तो आप बेफिक्र होकर उनसे अपना रिश्ता निभा सकते हैं क्योंकि यह अपनी बात पर हमेशा अटल रहती है। 

जल्दी नहीं करती भरोसा 

वैसे तो इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां धैर्यशाली होती है लेकिन दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास नहीं करती है। यह सिर्फ मन की सुनती है और आंखों देखी बातों पर भरोसा करती हैं। दूसरे यह अपने ऊपर किए उपकारों को भी नहीं भूलती। 

जाहिर नहीं होने देती गुस्सा 

यह भी इनकी खासियत है कि इस अक्षर के नाम वाली लड़कियों को अगर गुस्सा आता भी है तो यह दूसरों के सामने इसे बिल्कुल जाहिर नहीं होने देती है बल्कि मन ही मन में योजना बनाती रहती हैं। 

किसे मिलेगा धोखा और किसे बेइंतहा प्यार, नाम के पहले अक्षर से जानें

लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा

इस नाम की लड़कियां गुणों से ही नहीं पैसों से भी संपन्न होती हैं। लक्ष्मी जी की इनपर खासी मेहरबानी होती हैं। काम के मामले में भी भाग्य हमेशा इनके साथ रहता है और इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

[signoff]

Similar News