अदरक वाली चाय का करते है खूब सेवन तो हो जाइए सावधान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

भारत में चाय का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। कई लोग तो सुबह होते ही चाय का सेवन शुरू कर देते है तो कई दिनभर में एक नहीं बल्कि कई

Update: 2021-02-16 06:38 GMT

अदरक वाली चाय का करते है खूब सेवन तो हो जाइए सावधान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

भारत में चाय का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। कई लोग तो सुबह होते ही चाय का सेवन शुरू कर देते है तो कई दिनभर में एक नहीं बल्कि कई चाय पी जाते हैं। आज के समय में चाय एक ऐसा पेय पदार्थ बन चुका है कि जहां जाओ कुछ मिले या न मिले, चाय जरूर मिल जाती हैं।

सर्दियों के मौसम में लोग अदरक वाली चाय का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। लेकिन क्या आप जानते है अदरक वाली चाय कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए बेहद ही नुकसानदायक है। नहीं जानते है तो चलिए आज हम आपको से रूबरू कराते हैं।

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है आवंला, इन रोगों को जड़ मिटाने में है रामबाण

जानकारों की माने तो अदरक वाली चाय के फायदे के साथ ही कई तरह से स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसान दायक हैं। विशेषज्ञों का मत है कि एक इंसान को दिनभर में 5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। 5 ग्राम से ज्यादा अदरक स्वस्थ्य पर बुरा असर डालता है। गर्भवती महिलाओं को तो अदरक वाली चाय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

स्वादिष्ट पानी पुरी खाने के हैं शौकीन तो पढ़ ले ये खबर, Toilet के पानी का हो रहा है इस्तेमाल…

जो लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान है उन्हें 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अदरक वाली चाय का सेवन खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए। इससे पेट खराब होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यह हो सकती है समस्या

अदरक वाली चाय का अधिक सेवन करने से बेचैनी, नींद न आना जैसी समस्या उत्पन्न कर सकती है। अदरक वाली चाय का ओव्हरडोज लेने से दस्त, मतली और जलन जैसी समस्या हो सकती है। अदरक वाली चाय ब्लड शुगर लेवन को भी कम करता है। ऐसे में चाय के शौकीनों को थोड़ा एलर्ट रहने की जरूरत है।

नोट- यह जानकारी केवल आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए हैं। किसी भी प्रकार की सामग्री का सेवन करने से पहले डाॅक्टरों एवं विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लेवें।

सर्दियों में गुड़ का सेवन है बेहद फायदेमंद, फायदें जान रह जाएंगे हैरान

पेट में गैस से है परेशान तो तुरंत बदल डाले यह आदत, मिलेगा शानदार रिजल्ट

Similar News