लाइफस्टाइल

सर्दियों में गुड़ का सेवन है बेहद फायदेमंद, फायदें जान रह जाएंगे हैरान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:38 AM GMT
सर्दियों में गुड़ का सेवन है बेहद फायदेमंद, फायदें जान रह जाएंगे हैरान
x
सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बेहद ही फायदेमंद हैं। गुड़ में विटामिन एवं मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है।

सर्दियों में गुड़ का सेवन है बेहद फायदेमंद, फायदें जान रह जाएंगे हैरान

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन बेहद ही फायदेमंद हैं। गुड़ में विटामिन एवं मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से एनीमिया रोग दूर होता है। कई लोग गुड़ का सेवन खाना खाने के बाद करते है। इसके पीछे मान्यता है कि खाना ठीक से पचता है। गुड़ एवं शक्कर में बराबर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दियों के मौसम में बेहद ही फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गुड़ का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। अगर आप आंखों की कमजोरी से परेशान है तो नियमित गुड़ का सेवन करें। इससे आपको कई तरह से फायदा होता नजर आएगा।

दिल के लिए लाभकारी

गुड़ का सेवन दिल के लिए भी लाभकारी माना गया है। इसमें खून में हिमोग्लोबीन बढ़ाने की अद्भुत क्षमता होती है। जो दिल रोगियों के लिए खतरे को कम करता है और काफी फायदेमंद साबित होता है। साथ ही गुड़ में इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसलिए जरूरी है कि गुड़ का नियमित सेवन किया जाए।

गैस एवं एसिडिटी में लाभकारी

गुड़ का सेवन पेट में बनने वाली गैस एवं एसिडिटी को दूर करने में काफी सहायक होता है। अगर इन समस्याओं से आप परेशान है तो खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन जरूर करें।

स्वादिष्ट पानी पुरी खाने के हैं शौकीन तो पढ़ ले ये खबर, Toilet के पानी का हो रहा है इस्तेमाल…

उच्च रक्त चाप को रखता कन्ट्रोल

जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उन लोगों को गुड़ का सेवन नियमित करना चाहिए। यह रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में काफी मदद करता है। गुड़ को आयुर्वेद में एक औषधि माना गया है। इसके सेवन से हाई ब्डल प्रेसर नियंत्रित रहता है।

नोट - यह जानकारी केवल आपके नाॅलेज को बढ़ाने के लिए दी गई है। किसी भी प्रकार से इसका सेवन करने से पहले डाॅक्टर एवं विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

संघर्षो से भरा रहा संजय मिश्रा का जीवन, पत्नी ने दोस्त से कर लिया था अफेयर, प्रेग्नेंट होकर मांगा था तलाक

पेट में गैस से है परेशान तो तुरंत बदल डाले यह आदत, मिलेगा शानदार रिजल्ट

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story