जबलपुर में दो और संक्रमित मिलें, 41 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव
जबलपुर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहाँ दो और केस मिले हैं। उपचार के लिए भर्ती 41 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला।
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में भी लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आज यहाँ दो और केस मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती 41 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला।
मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के मंसूराबाद पुराना पुल गोहलपुर से दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये भर्ती 41 दिन का एक बच्चा तथा साउथ मिलौनीगंज निवासी 32 बर्षीय मोहम्मद अमीन शामिल हैं। मोहम्मद आमीन को मेडिकल कॉलेज में आठ मई को भर्ती कराया गया था। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 123 हो गई है।