Jabalpur: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने लगाई फांसी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान

जबलपुर/ Jabalpur News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगा ली। लेकिन ऐन वक्त पर इस घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस बिना समय गंवाए पहुंच गई।

Update: 2021-05-12 20:11 GMT

जबलपुर/ Jabalpur News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगा ली। लेकिन ऐन वक्त पर इस घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस बिना समय गंवाए पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोडकर महिला को फांसी के फंदे से अलग किया और देखा कि महिला की सांसे चल रही हैं। ऐसे में पुलिस महिला को लेकर फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंची जहां उसकी जान बच गई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पति पर प्रताड़ाना का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 

महिला ने लगाई फांसी

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अधारताल थाना क्षेत्र कि सुहागी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने फांसी लगा ली। जैसे ही इसकी जानकारी घरवालों को हुई वह पुलिस को सूचित कर दिये। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पहुंची। 

परिजनों के समक्ष पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को खुलवाने का बहुत प्रयास किया लेकिन महिला ने दरवाजा नही खोला। जिस पर पुलिस ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड दिया। महिला कमरे के अंदर फांसी पर झूल रही थी। उसे फांसी के फंदे से अलग किया गया। तो वहीं पता चला कि महिला की सांसे चल रही थी। पुलिस फौरन बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों की कोशिश के बाद उसकी जान बचा ली गई।

पुलिस टीम होगी पुरस्कृत 

महिला के बयान के आधार पर ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला  धारा 498 ए का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के इस सराहनीय पहल पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Similar News