मध्य प्रदेश में कोरोना के 29 केस : JABALPUR में 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा बवाल

जबलपुर. जबलपुर में दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

जबलपुर. जबलपुर में दो और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नए मरीज पहले से संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं। अब जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। सराफा व्यापारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 23 मार्च को दोनों को आइसोलेशन में सुखसागर मेडिकल कॉलेज में रखा गया था। गुरुवार को दोनों का सैम्पल लिया गया था।

करीब 450 लोग सराफा व्यापारी के संपर्क में आए हैं

अब तक सिविल लाइंस निवासी मरीज को छोड़कर सभी पॉजिटिव पाए गए लोग सराफा व्यवसायी से ही संबंधित हैं। प्रशासन ने सराफा व्यापारी की दुकान के सीसीटीवी कैमरों में देखकर पाया था कि साढ़े चार सौ से अधिक लोग उनके संपर्क में आए हैं, पर अभी इनमें से केवल उन्हीं के टेस्ट कराए गए हैं, जो उनके कर्मचारी थे और जिनमें लक्षण पाए गए।

मध्यप्रदेश में 29 लोग संक्रमित

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई, इनमें 2 की मौत हो चुकी है। अब तक इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना से संक्रमित मामले सामने आए हैं। इंदौर में 2 की मौत हो चुकी हैं। इनमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग इंदौर से और इतने ही साल की बुजुर्ग महिला उज्जैन की रहने वाली थी।

15 फरवरी के बाद 12 हजार से ज्यादा लोग विदेशों से लौटे राज्य सरकार की ओर से 12 हजार 125 लोगों की सूची जारी की गई है, जो 15 फरवरी के बाद विदेश से लौटे हैं। इनसे कहा गया है कि जिन लोगों में संक्रमण की संभावना हो सकती, उन्हें होम क्वारैंटाइन में रहना है। इन लोगों को सामुदायिक प्रयास से प्रोटोकाॅल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आम लोगों से कहा गया है कि यदि किसी क्वारैंटाइन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है, तो इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम अथवा हेल्पलाइन नंबर 104 पर दे सकते हैं।

Similar News