Pudina Benefits : वेट लाॅस के लिए बेहद फायदेमंद है पुदीना, जानिए इसके औषधीय गुण

Pudina Benefits : पुदीना एक सुगंधित पौधों में से एक है। इसका कई तरह से उपयोग किया जाता हैं। इसमें ढेर सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस पौधे में कई वनस्पति गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग केन्द्रीय सामग्री के रूप में किया जाता रहा है।

Update: 2021-04-06 21:29 GMT

Pudina Benefits : पुदीना एक सुगंधित पौधों में से एक है। इसका कई तरह से उपयोग किया जाता हैं। इसमें ढेर सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस पौधे में कई वनस्पति गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग केन्द्रीय सामग्री के रूप में किया जाता रहा है।

पुदीना सांस की बदबू, थकान, अवसाद आदि को दूर करने में काफी सहायक होता है। इसमें कैलोरी की कम मात्रा होती है। यह अपच एवं वजन घटाने आदि में काफी सहायक होता हैं। पुदीने का ज्यादातर उपयोग रायता, शरबत, चटनी के साथ ही कई औषधीण टैबलेट तैयार करने में किया जाता है। तो चलिए जानते है पुदीना के गुण के बारे में।

वजन कम करने में सहायक

पुदीना वजन को कम करने में काफी सहायक होता है। पुदीने की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम और डाइट्री फाइबर होता है जो आपके वेट को लाॅस करने में मदद करता है। 

वेट लाॅस के लिए ऐसे यूज

पुदीने की चाय बनाने के लिए ताजी पत्तियों को ले और उबलते हुए पानी में डालकर थोड़ी देर उबालें। एक मिटन तक इसे उबालने के बाद इसे ठण्ड करके पिए। एक अध्ययन की माने तो पुदाने की चाय को दिन में 2 से 3 कप पिया जा सकता है। 

पुदीना जूस

पुदीने का उपयोग जूस के रूप में भी किया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों के साथ धनिए की पत्ती को मिलाएं। फिर इसमें काला नमक एवं काली मिर्च मिलाएं। इसके बाद सभी का जूस निकालकर अच्छी तरह से मिक्स करके इस जूस का सुबह-सुबह सेवन करें।

पुदीना रायता

पुदीने का रायता गर्मियों के मौसम में काफी लाभकारी होता है। दही आपके आंत माइक्रोबायोम के लिए असाधारण रूप से अच्छा होता है। इसके साथ ही पुदीना की पत्तियों का उपयोग सलाद के रूप में भी किया जा सकता है। 

कान और कान पर लम्बे-लम्बे बाल खोलते हैं जीवन के कई राज

 

Similar News