अगर आप टहलने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए, अपनाएं कुछ खास जानकारी अन्यथा होगा...

अगर आप टहलने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए, अपनाएं कुछ खास जानकारी अन्यथा होगा...रीवा: टहलना स्वास्थ्य के लिए सबसे सरल और

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

अगर आप टहलने के शौकीन है तो सावधान हो जाइए, अपनाएं कुछ खास जानकारी अन्यथा होगा…

रीवा: टहलना स्वास्थ्य के लिए सबसे सरल और सहज व्यायाम में से एक है। यह एक व्यायाम है जिसे व्यक्ति अपने शरीर के बल और स्थिति के अनुसार उपयोग कर अपने को स्वस्थ और तरोताजा रख सकता है।

आमतौर पर भी देखा गया कि एक बीमार व्यक्ति भी जब धीरे-धीरे ठीक होने लगता है तो उसे डाक्टर भी थेडा बहुत चलने टहलने की सलाह देते हैं। तो वही स्वस्थ आदमी तो हर सुबह तथा मौका मिले तो साम को भी टहलना चाहता है। लेकिन क्या अपको पता है कि किसे कितना और किस तरह टहलना चाहिए।

सिंगरौलीः प्रेमिका के चाहत में पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, हर किसी की कांप गई रूह…

आज भागदौड की जिंदगी में लेाग हर काम करना तो चाहते हैं लेकिन उसके नियमों को फालो नहीं करना चाहते। ऐसे में स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाने वाला कार्य भी हमें गलत परिणाम देता है। फिर कहा जाता है कि इस व्यायाम से लाभ नही मिल रहा है।

किसी भी व्यायाम को करने से पहले हमें उसके सही तरीके के बारे में जानना चाहिए। आज हम बात कर रहे हैं टहलने के लिए। कहा जाता है कि प्रतिदिन मात्र 20 से 30 मिनट टहलना स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त होता है। टहलने से दिल के साथ शरीर की मांसपेशियों में मजबूती आती है। दिल की बिमारी, टाइप 2 मधुमेह, ऑस्टियोपोरोसिस और कई तरह के कैंसर पर लाभ होता है।

टहलने का तरीका है कि हमे टहलते समय सीधे खडे़ होने की पोजीसन पर रहना चाहिये। चलते-चलते कभी झुकना या झुकर बिलकुल नहीं चलना चाहिए। इससे पीठ में तकलीफ होने की संभावना रहती है। अगर टहलने के दौरान कमर में जकडन लगे तो थोडी देर रुकर धीरे-धीरे कमर को झुकाना और सीधा होने की क्रिया करनी चाहिए।

टहलते समय हांथ को खोलकर चलना चाहिए उसे शारीर के बगल में स्थिर कर नहीं चलना चाहिए। एक जानकारी के अुसार उम्र के आधार पर कितना टहलना है इसे निश्चित करना चाहिए। ऐसा करने से बहुत लाभ मिलता है।

5 से 18 साल की उम्र के लोगों के लडकों को 16 हजार, तो वहीं लडकियों तथा 19 से 40 वर्ष के महिला पुरूष को 13 हजार कदम चलना चाहिए। इसी तरह 50 की उम्र वालो को 10 हजार कदम, तथा 60 वर्ष की उम्र के हर महिला पुरुष को ज्यादा से ज्यादा 7 से 8 हजार कदम चलना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है।

हाइवे का निर्माण होने के बाद से बदहाल हैं एप्रोच सड़कें, पैदल चलना मुश्किल : REWA NEWS

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का फरमान जारी, अब डक्टरों को रोगी के ओपीडी पर्चे पर लिखना होगा अपना नाम और मोबाइल नम्बर, अन्यथा ….

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News