Health Benefits Mushroom : स्वाद के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मशरूम, जानिए इसके लाभ

Health Benefits Mushroom : मशरूम खाना भला किसे पसंद नहीं हैं। यह स्वाद में जितना लजवाब होता है उतना ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। मशरूम में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को न सिर्फ मजबूत बनाते हैं।

Update: 2021-04-15 22:24 GMT

Health Benefits Mushroom : मशरूम खाना भला किसे पसंद नहीं हैं। यह स्वाद में जितना लजवाब होता है उतना ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। मशरूम में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को न सिर्फ मजबूत बनाते हैं। बल्कि इम्युनिटी को भी बेहतर रखते हैं। हालांकि मशरूम का सेवन अन्य सब्जियों की अपेक्षा थोड़ा महंगा जरूर होता हैं। लेकिन जिसने भी इसके स्वाद को एक बार चखा उसकी बार-बार इसे खाने की इच्छा होगी। तो चलिए जानते है मशरूम के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में। 

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को है बढ़ाता

रिपोर्ट्स की माने तो मशरूम में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मशरूम में विटामिन ए, बी और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही रोगों को दूर रखने में मदद करता है।

दिल के लिए लाभकारी

मशरूम में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी, ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल रखता है। इसमें बीट ग्लुकेन, कोलेस्ट्राॅल, हाई न्यूट्रीयंस जैसे पदार्थ पाए जात हैं जो दिल को सुरक्षित रखते एवं स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं।

हड्डियों के लिए मजबूत

मशरूम में अच्छी मात्रा में विटामिन डी, फास्फोरस, कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। इसे नियमित डाइट में शामिल करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।

कैंसर से सेफ

मशरूम में प्रचूर मात्रा में एंटी आॅक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हानिकारिक फ्री रेडिकल्स से शरीर को प्रोटेक्ट करते हैं जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी से शरीर सेफ रहता हैं। खबरों की माने तो फ्री रेडिकल्स ही कैंसर का कारण बनता हैं। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी जन सामान्य के रूचि के हिसाब से दी गई हैं। लिहाजा किसी भी चीज पर अमल करने से पहले डाॅक्टर से उचित सलाह जरूर लेंवें। 

 

COVID-19 Second Wave : कोरोना का विकराल रूप, संक्रमित के संपर्क में आये तो,अब बस एक मिनट में आप तक पहुंच जायेगा वायरस

लाॅकडाउन से पहले दीपिका एवं रणवीर ने छोड़ी मुम्बई, जानिए आखिर कहां गए

Similar News