घर आये और गोली चलाई, बेटा नहीं मिला तो उसकी मां को मार दी गोली, हो गई मौत...

मृतक के पति के बयान में ओरोपियांे का नाम लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हांसिल की है तो वही एक आरोपी अंडरग्राउंड

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

घर आये और गोली चलाई, बेटा नहीं मिला तो उसकी मां को मार दी गोली, हो गई मौत…

बर्चस्व की लड़ाई में निर्दोश मां की हत्या हो गई। झगड़ा बेटे के साथ था लेकिन वह घर पर नही मिला तो हत्यारों ने उस पर ही गोली चला दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

ग्वालियर। मृतक के पति के बयान में ओरोपियांे का नाम लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हांसिल की है तो वही एक आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। जिसकी तलाश पुसिस द्वारा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के न्यू नरसिंह नगर में तीन दिन पहले गोली चली थी। जिसमें राजकुमारी पत्नी परम सिंह 47 वर्ष की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमारी के बेटे विक्रम और उसी बस्ती में रहने वाले धीरज राठौर के बीच बर्चस्व की दुश्मनी है। दोनों की रंजिश कई दिन पुरानी है।बताया तो यहां तक जाता है कि पहले भी आपस में झगडा करते हुए दोनों के बीच फायरिंग हो चुकी है। मृतक के पति ने जानकारी मिली है कि धीरज ने घर आकर गोली मारने की धमकी विक्रम को दिया था।

और उसी को अंजाम देने धीरज, शुभम त्यागी, जयभान लोधी और उनका साथी 2 जनवरी की रात को घर पर आए थे। लेकिन उसके न मिलने पर घर के बाहर बैठकर आग ताप रही राजकुमार को गोली मार दी।

पकडे गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसमें कहा गया कि वह गोली चलाकर मात्र दहशत फैलाना चाहते थे। किसी की हत्या करने का कोई इरादा नही था। पुलिस को हत्या में उपयोग की गई पिस्टल भी मिल गई है।

धरना स्थल पर किसानों ने शुरू किया लंगर, किसान बिल का जारी है विरोध- Rewa News

MP का एक शहर जो वायु प्रदूषण में दिल्ली से भी आगे है, खबर पढ़कर जाने शहर का नाम, जहां की हवा जीवन नहीं, दे रही जहर….

बेटी बचाओ अभियान में डॉक्टर ने की अनोखी पहल, चारो तरफ हो रही सराहना : MP NEWS

रीवाः तीन बार तलाक कह कर पत्नी से तोड़ दिया रिश्ता,फिर दूसरी महिला से रचाया निकाह, कानून का नही है भय…

Similar News