मध्यप्रदेश

धरना स्थल पर किसानों ने शुरू किया लंगर, किसान बिल का जारी है विरोध- Rewa News

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
धरना स्थल पर किसानों ने शुरू किया लंगर, किसान बिल का जारी है विरोध- Rewa News
x
दिल्ली बार्डर की तरह रीवा के आंदोलनरत किसानों ने भी करहिया मंडी क्षेत्र में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन करने के साथ ही अब लंगर भी शुरू

रीवाः धरना स्थल पर किसानों ने शुरू किया लंगर, किसान बिल का जारी है विरोध

रीवा। दिल्ली बार्डर की तरह रीवा के आंदोलनरत किसानों ने भी करहिया मंडी क्षेत्र में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन करने के साथ ही अब लंगर भी शुरू कर दिया है।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में तीसरे दिन किसान धरने पर रहे।

धरना स्थल पर किसानों ने शुरू किया लंगर, किसान बिल का जारी है विरोध- Rewa News

सरकार ठगने का कर रही है काम

धरना स्थल मंडी पर किसान नेताओं ने कहां की चर्चा के बहाने सरकार किसानों को ठगने का प्रयास कर रही है लेकिन किसान सरकार के षड्यंत्र को समझ चुका है। वह कानून वापसी तक पीछे हटने वाला नहीं है।

इन्होने ने भी किया समर्थन

मीसाबंदी बृहस्पति सिंह ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। धरना स्थल पर किसान बिल के विरोध में कांग्रेस महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, कृषि वैज्ञानिक मोतीलाल वर्मा, किसान नेता रामायण सिंह समर्थन देने पहुंचे।

सतना के किसान भी पहुंचे

आंदोलन में सतना के किसान नेता केके शुक्ला अपने साथियों शिवराम सिंह संजीव पाठक ज्ञानचंद त्रिपाठी रामनरेश सिंह पप्पू पांडे के साथ दिल्ली आंदोलन से वापस होकर धरना स्थल पहुंचे किसान साथियों का हौसला बढ़ाया।

गल्ला व्यापारी संघ ने दिया समर्थन

गल्ला दलहन तिलहन व्यापारी एवं मिलर्स संघ के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता अपने पदाधिकारियों राजकुमार गुप्ता रामजी गुप्ता सतीश कुमार संदीप पांडे के साथ पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किये।

ये रहे शामिल

तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरने में किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा, रामजीत सिंह, कुंवर सिंह, गिरिजेश सिंह सेंगर,शोभनाथ कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अनिल सिंह पिंटू, संजय निगम, अमित सोहगौरा, तेजभान सिंह, ओम नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर, लालमणि त्रिपाठी, अभिषेक कुमार पटेल, राजेंद्र सिंह बरा, शेखर पटेल, विनय सोनकर, अखिलेश सिंह, सुरेश सिंह, अशोक प्रताप सिंह, राजकुमार पटेल, चंद्रशेखर पटेल, उपेंद्र सिंह, कामता प्रसाद शुक्ला, मोहन सिंह, रामबहादुर सिंह, लोकनाथ सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, अनिल मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, कुंज बिहारी दुबे, रामनारायण सिंह, तेजभान सिंह, निर्भय पटेल, रामलखन सेन, विनोद कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कमलेंद्र सिंह, धर्मराज सिंह, सुनील कुमार, कृष्णपाल यादव, नरेंद्र प्रसाद पाठक, लल्लू साकेत, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

MP का एक शहर जो वायु प्रदूषण में दिल्ली से भी आगे है, खबर पढ़कर जाने शहर का नाम, जहां की हवा जीवन नहीं, दे रही जहर….

बेटी बचाओ अभियान में डॉक्टर ने की अनोखी पहल, चारो तरफ हो रही सराहना : MP NEWS

रीवाः तीन बार तलाक कह कर पत्नी से तोड़ दिया रिश्ता,फिर दूसरी महिला से रचाया निकाह, कानून का नही है भय…

सिंगरौली: टैक्सी चालक की करतूत, नाबालिंग से किया रेप, पढ़िए दर्दनाक वारदात..

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story