मॉब लिचिंग का मतलब है क्या? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

Mob Lynching Meaning In Hindi: देश भर में लिंचिंग के मामले सामने आते रहते हैं। राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा रहती है। आखिर यह लिंचिंग है क्या, इसका मतलब क्या है? तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Update: 2023-08-12 08:37 GMT

Mob Lynching Meaning In Hindi, Mob Lynching Kya Hai: देश भर में लिंचिंग के मामले सामने आते रहते हैं। राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा रहती है। आखिर यह लिंचिंग है क्या, इसका मतलब क्या है? तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। झारखंड ने लिंचिंग पर कानून बनाने को लेकर एक बिल पास कर दिया है, जिसमें लिंचिंग के आरोपी को उम्रकैद भी दी जा सकती है। लिंचिंग की घटनाओं को लेकर काफी बवाल होना भी आम है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में इसका जिक्र आए दिन होता ही रहता है।

Meaning of Lynching: लिचिंग का मतलब

यदि लिंचिंग की बात की जाए तो जब एक भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति को किसी अपराध के आरोप में बिना किसी कानूनी ट्रायल के सजा देती है और उस व्यक्त की मौत हो जाती है तो उसे लिंच कहा जाता है। भीड़ द्वारा एक व्यक्ति किसी आरोप में बिना पड़ताल किए ही मार देती है इसको लिंचिंग कहा जाता है। इसमें पुलिस, कानून व्यवस्था शामिल नहीं होती है। यदि भीड़ में लोगों की संख्या काफी अधिक रहती है तो इसको मॉब लिंचिंग कहा जाता है। लिंचिंग को हमेशा पब्लिक प्लेस में ही अंजाम दिया जाता है।

Mob Lynching Punishment: मॉब लिंचिंग की सजा

यहां पर खास बात यह है कि लिंचिंग शब्द का जिक्र आईपीसी और सीआरपीसी में नहीं किया गया है और न ही संविधान में इस शब्द को लेकर विशेष व्याख्या की गई है। सीआरपी का सेक्शन 223 इससे संबंधित है, जिसमें एक अपराध को लेकर एक से ज्यादा व्यक्ति पर आरोप लगाता है। पहले मॉब लिंचिंग की कोई सजा तय नहीं थी और केस के आधार पर निर्धारित की जाती थी।

Story of Lynching Word: लिचिंग शब्द की कहानी

लिंचिंग शब्द का मतलब तो आप समझ गए होंगे किंतु आपको यह जानना भी आवश्यक है कि यह शब्द कहां से आया और इसके पीछे का इतिहास क्या है। लिंचिंग शब्द के इतिहास को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स हैं। लिंचिंग शब्द की उत्पत्ति अभी तक निश्चित रूप से तय गई है। कई लोगों द्वारा इसके पीछे तर्क दिया गया है कि यह शब्द वर्जीनिया के जज चार्ल्स लिंच के फैमिली नेम से निकला है। वर्ष 1782 में जज पर कुछ व्यक्तियों को जेल में डालने और उन पर जुर्माना लगाने के बाद वर्जीनिया की विधानसभा के कानून के तहत कार्रवाई की गई थी।

लिंचिंग शब्द को लेकर अल्बर्ट मैथ्यूज (1904) का कहना है कि इस शब्द और जज के नाम को लेकर कोई खास ठोस सबूत नहीं हैं। यानी कि इसको जज से लिंक नहीं किया जा सकता। ऐसा भी माना जाताहै कि दक्षिण कैरोलिना के लिंच से यह शब्द निकला है। जहां पर कुछ लोग सोशल इश्यू को लेकर एकत्रित होते थे। यहां प्रशासन को लेकर कई मुद्दों को उठाया जाता था। किंतु यहां न्याय की कमी को देखते हुए वहीं भीड़ ने कई तरह की हिंसा भी की थी। यहां भीड़ की ओर से की गई हिंसा के कई मामले भी प्रकाश में आए थे। वहीं कई स्कोलर्स द्वारा इस बात को भी माना गया कि कई विद्वान आज इस बात से सहमत हैं कि लिंचिंग शब्द अमेरिकी मूल का लगता है। उस वक्त यहां लिंचिंग की गई घटनाएं सामने आई थीं। जिसके कारण अफ्रीकी अमेरिकी काफी अधिक प्रभावित हुए थे।

Tags:    

Similar News