Unique Temple: एक ऐसा मंदिर जहां भक्तों को मिलता है सोने-चांदी का प्रसाद, जानिए!

सोने-चांदी का प्रसाद मिलने वाली इस मंदिर में एक बार भक्तो को जरूर जाना चाहिए.

Update: 2021-11-15 14:17 GMT

Mahalakshmi Temple Ratlam

Unique Temple: मंदिरों में जाने की परंपरा तो काफी पुरानी है। लेकिन मंदिर में जाने पर लड्डू और फल प्रसाद के रूप में हर मंदिरों में मिलता है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है जहां मंदिर में जाने पर भक्तों, श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में सोने-चांदी दिये जाते हैं। इस मंदिर की महिमा भी अपरम्पार है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां आने, दर्शन करने वाले के घर में धन सम्पदा की कमी नहीं होती है। आज के समय में इस तरह के मंदिर कम ही है।

रतलाम में है यह मंदिर

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के माणक में महालक्ष्मी का भब्य विख्यात मंदिर है। इस मंदिर की कई खासियत है। जिसे जानने के बाद हर किसी का मन करेगा कि वह एक बार अवश्य ही माता महालक्ष्मी का दर्शन करने जाएं।

प्रसाद में मिलता है सोना

यहां आने वाले को प्रसाद के रूप में जहां सोने-चांदी के आभूषण मिलते हैं। वही यह भी मान्यता है कि यहा आकर भक्त भी चढ़ावे के रूप में सोने तथा चांदी के जेवरात चढ़ाते हैं। यह प्रसाद भक्तों को धनतेरस तथा दीपावली के समय दिया जाता है।

सोने चांदी के जेवरातों से सजता है मंदिर

महालक्ष्मी के इस मंदिर को दीपावली के दिन फूलों के बजाय सोने चांदी के जेवरातों से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर का दरबार लगता है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक करीब 5 दिनों तक दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी समय मंदिर आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में सोने चांदी का प्रसाद दिया जाता है।

Tags:    

Similar News