Yubari Muskmelon: हीरे के भाव बिकता है यह एक फल, आइए जाने क्या है इसकी खासियत?

Yubari Muskmelon: फलों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन एक ऐसा फल जिसकी कीमत हीरे की कीमत के बराबर है।

Update: 2022-04-29 10:29 GMT

Yubari Muskmelon in hindi, Yubari Muskmelon Price in Indiaफलों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन एक ऐसा फल जिसकी कीमत हीरे की कीमत के बराबर है। यह सुनते ही आप खा गए ना चक्कर। पर सम्हल जाइये यह कोई बनावटी बात नहीं है। जापान में इस फल की नीलामी 33 लाख रुपए में हुई थी। फल को उगाने की व्यवस्था अलग हटकर करनी पड़ती है। इसे ग्रीन हाउस या फिर पाली हाउस में विशेष देखभाल में पैदा किया जाता है। इसका आकार और स्वाद लाजवाब होता है। इस फल का नाम यूबरी कस्तूरी खरबूजा है। इसे दुनिया के महंगे फलों में से एक माना गया है।

क्या है खासियत

युबरी कस्तूरी खरबूजा जो जापान में पैदा होता है देखने में वह भारत में पैदा होने वाले सफेद छिलके वाले खरबूजे की तरह ही है। लेकिन इसका स्वाद और इसकी गुणवत्ता के सम्बंध में बताया जाता है कि यह भारत में पाए जाने वाले खरबूजे से कई गुना बेहतर होता है। भारत में पैदा होने वाला सफेद छिलके का खरबूजा ऐसे खुले में ही खेतों में बोया जाता है।

लेकिन जापान में पैदा होने वाला युबरी कस्तूरी खरबूजा ग्रीन हाउस में विशेष व्यवस्था के साथ तैयार किया जाता है। इस खरबूजे के बाहरी छिलके का रंग सफेद होता है लेकिन अंदर से यह पूरा लाल होता है। स्वाद में इसका कोई सानी नहीं है।

जापान के इस तरबूज और खरबूज के संबंध में कहा जाता है कि वही फल बाजार में भेजे जाते हैं जो सही आकार के होते हैं। अगर किसी कारणवश फलों का आकार पिचका या छोटा हो गया उसे रिजेक्ट कर दिया जाता है। जापान में फलों की नीलामी के दौरान इनका आकार देखकर लोग बोली  लगाते हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में खरबूजा नीलामी में 33 लाख तक गया था। जापान में मिलने वाले इस एक खरबूजे की भारतीय मुद्रा में कीमत 1000000 है।

Tags:    

Similar News