Knowledge News: कभी सोचा है आखिर ऑक्सीज़न सिलेंडर गोल क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का कारण

Knowledge News: चाहें गैस सिलेंडर हो या ऑक्सीज़न सिलेंडर आपने देखा होगा इनमे एक चीज़ कॉमन है ये गोल होते हैं

Update: 2021-11-23 09:41 GMT

Knowledge News: आप ने कभी ये नोटिस किया है कि आखिर गैस सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर या कोई भी गैस से भरा सिलेंडर का अकार गोल क्यों होता है, मतलब इसका शेप चौकोर भी तो हो सकता है, मेन्यूफेक्चरर इसे गोल गई क्यों बनाते हैं ? गोल का मतलब यहाँ बेलनाकार से है ठीक है. आइये इसका जवाब जानते हैं। 

क्यों होते हैं गोल सिलेंडर 

होता क्या है दोस्त कि जब भी हम कोई लिक्विड या गैस वाली चीज़ जैसे पानी, दूध, या फिर गैस किसी बर्तन में डालते हैं तो इसका सबसे ज़्यादा दवाब सके कोनों में पड़ता है। ऐसे में लिक्विड बहने या फिर गैस रिसने का खतरा बढ़ जाता है, जबकि गोलाकार या फिर बेलनाकार पात्र  में रखने से प्रेशर एक बराबर रहता है। इसी के साथ रिसाव और लीकेज का रिस्क  ख़त्म हो जाता है। अगर किसी गैस को चौकोर बर्तन में डालेंगें तो उसका दबाव किसी कोने में कम और किसी कोने में ज़्यादा रहेगा ऐसे में गैस के रिसने और ब्लास्ट होने की सम्भावना बढ़ जाती है।  इसी लिए लिक्विड  गैसीय पदार्थ को हमेशा गोलाकार और बेलनाकार जैसे पात्र में रखा जाता है। 

रंग अलग-अलग क्यों होता है 

आपने देखा होगा सभी सिलेंडर का शेप तो एक जैसा होता है लेकिन उनका रंग अलग अलग होता है। इसका कारण है गैस सिलेंडर की पहचान करना। वरना पता चला मरीज को ऑक्सीजन गैस लगानी है डॉक्टर ने लाफिंग गैस लगा दी, अस्पताल में सब हसंते रहेंगे फिर तो।  वैसे जानकारी के लिए बता दें, हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर का रंग सफ़ेद होता है, यही उसकी पहचान है जबकि नाइट्रोजन गैस सिलेंडर का कलर काला, एलपीजी का लाल और नीला,और लाफिंग गैस के सिलेंडर का कलर हरा होता है। 

Tags:    

Similar News