इंसान से ज्यादा दमदार होता है कॉकरोच, 10 पेट और 13 दिल होते हैं: GK IN HINDI

GK IN HINDI अगर हम यह कहते हैं कि काकरोच इंसान से ज्यादा दमदार होता है। तो क्या सहज ही लोग उसका विश्वास करेंगे।

Update: 2022-02-17 05:28 GMT

GK IN HINDI अगर हम यह कहते हैं कि काकरोच इंसान से ज्यादा दमदार होता है। तो क्या सहज ही लोग उसका विश्वास करेंगे। क्योंकि इंसान एक ऐसा प्राणी है जो अपनी चप्पल से काकरोच पर वार करता है और उसे धराशाई कर देता है। ऐसे में सवाल उठता है कि काकरोच इंसान से कैसे दमदार है। लेकिन हम यह कोरी बात नहीं कर रहे हैं हम इसका प्रमाण देंगे। क्योंकि इंसान के सीने में तो एक दिल होता है उसे भी किसी ने धोखा दिया तो वह टूट जाता है लेकिन काकरोच का दिल चाहे कोई कितनी बार मारने भगाने का प्रयास करें उसका दिल नहीं टूटता। वह अपने सीने में नहीं 13 दिल रखता है। साथ ही उसके शरीर में 10 पेट होते हैं अब हुआ न काकरोच इंसान से ज्यादा दमदार।

कॉकरोच का पेट

कहा गया है कि कॉकरोच के शरीर में पेट के 10 भाग होते हैं। इसे हम कह सकते हैं कि कॉकरोच के 10 पेट होते हैं। काकरोच का शरीर लंबा करीबन 30 से 40 मिली मीटर के करीब होता है। वही इसके शरीर की चौड़ाई 10 से 12 मिलीमीटर होती है।

यह अंधेरे में घूमना पसंद करता है। जैसे ही इस पर कोई वार करने का प्रयास करता है तो इसके सिर पर लगा हुआ एक लंबा डंक वह एंटीना का काम करता है उसे तुरंत आभास हो जाता है और कॉकरोच वार के पहले ही रफूचक्कर होकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है।

बड़ा दिल वाला होता है काकरोच

कॉकरोच को बड़ा दिलवाला कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं है। क्योंकि मनुष्य के हृदय में मात्र 4 ब्लॉक होते हैं। ऐसे में मनुष्य हार्ट अटैक के केवल चार झटके ही सह सकता है। वहीं काकरोच की बात करें तो वह मनुष्य से ज्यादा अपने हार्ट में 13 ब्लॉक रखता है। अब आप समझ लीजिए कि इंसानों से ज्यादा दिलवाला काकरोच है कि नहीं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Tags:    

Similar News