Chandra Grahan 2021: 18-19 नवंबर को आसमान में दिखेगा खूबसूरत नज़ारा, एक हज़ार साल बाद बना ऐसा नक्षत्र

Chandra Grahan 2021: इस बार इस बार जो चंद्रग्रहण होगा वो अबतक का सबसे लम्बा आंशिक ग्रहण होगा

Update: 2021-11-14 09:13 GMT

खगोलशास्त्रियों के अनुसार तकरीबन एक साल में पहली बार अबतक का सबसे लम्बा चंद्रग्रहण पड़ने वाला है। 18-19 नवंबर को आपको आसमान में एक अध्भुत नज़ारा देखने को मिलने वाला है जो अब तक का सबसे ज़्यादा समय लेने वाला च्रंद्रग्रहण होगा। जो चंद्रग्रहण होने वाला है यह उससे पहले 18 फरवरी 1440 को हुआ था। खास बात ये है की अगर आप इस बार इस चंद्रग्रहण को देखने से चूक गए तो आपको 8 फरवरी 2669 का इंताजर करना पड़ेगा यानी के इस जीवन में आप दोबरा ऐसा ग्रहण नहीं देख पाएंगे। 

इस हफ्ते की 18-19 तारिख को यह अध्भुत आंशिक चंद्रग्रहण पड़ने वाला है, इस चंद्रग्रहण को भारत समेत पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक धरती की छाया जब चंद्रमा पर पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है। चंद्रग्रहण होने वाला है उसे पृथ्वी की परछाई कुछ घण्टों तक बनी रहेगी। 

6 घंटे से ज़्यादा रहेगा ग्रहण 

इस बार जो अध्भुत चंद्रग्रहण पड़ने वाला है वो 21693 सेकेंड्स यानी के 6 घंटे 2 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत से इस चंद्रग्रहण को बहुत कम समय के लिए देखा जा सकेगा। देश के पूर्वोत्तर राज्य में इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। जैसे असम,अरुणांचल, और थोड़ा बहुत समय के लिए दिल्ली से भी इसे देखा जा सकेगा। 

यहाँ से दिखेगा नज़ारा 

भारत के अलावा इस चंद्रग्रहण को अफ्रीका,यूरोप,नार्थ अमेरिका, साऊथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक और पेसेफिक महासागर से देखा जा सकेगा। दरअसल आंशिक चंद्रग्रहण में धरती की पूर्ण परछाई चाँद में नहीं पड़ती है इसके कारण चन्द्रमा की सतह से चमकीली रौशनी निकलती है जो धरती से देखि जा सकती है। इस चंद्र ग्रहण से चाँद का रंग हल्का लाल हो जाता है। 


Tags:    

Similar News