दुनिया को अंचभित करने वाली अमेरिका की 17 वर्षीय युवती ने बनाया सबसे लम्बे पैरो का खिताब, जानिए कौन है युवती

दुनिया को अंचभित करने वाली अमेरिका की 17 वर्षीय युवती ने बनाया सबसे लम्बे पैरो का खिताब, जानिए कौन है युवती टेक्सास। अमेरिका की एक 17 वर्ष की लड़की के

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

दुनिया को अंचभित करने वाली अमेरिका की 17 वर्षीय युवती ने बनाया सबसे लम्बे पैरो का खिताब, जानिए कौन है युवती

टेक्सास। अमेरिका की एक 17 वर्ष की लड़की के नाम दुनिया के सबसे लंबे पैर होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टैक्सास की रहने वाली मैका क्यूरिन के पैरों की लंबाई लगभग डेढ़ मीटर है।

Full View Full View

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की किशोर श्रेणी में भी यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। क्यूरिन की कुल लंबाई 6 फीट 10 इंच है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट ने बताया है कि मैका क्यूरिन का बायां पैर 135.267 सेमी लंबा है, जबकि उसका दायां पैर 134.3 सेमी है। वेबसाइट ने बताया कि उसके पैर उसकी कुल ऊंचाई का 60 प्रतिशत है।

रूस की लिसिना का तोड़ा रिकॉर्ड

मैका क्यूरिन ने रूस की एकातेरिना लिसिना से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2017 में लिसिना 6 फीट 8.77 इंच की ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी महिला पेशेवर मॉडल होने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाएं पैर की लंबाई 132.8 सेमी और दाएं पैर की लंबाई 132.2 सेमी मापी गई थी।

शरीरिक बनावट का गर्व करती है मैका क्यूरिन

मैका क्यूरिन गिनीज बुक के साथ बातचीत में कहा कि अधिक लंबाई होने के कई फायदे भी हैं और नुकसान भी। उन्होंने कहा कि ऐसी शारीरिक बनावट होने से उन्हे गर्व है। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद कॉलेज जाने और दुनिया की सबसे बड़ी पेशेवर मॉडल होने का रिकॉर्ड हासिल करने की उम्मीद कर रही हैं।

SBI के चेयरमैन नियुक्त किए गए दिनेश खारा, रजनीश कुमार की लेंगे जगह

राफेल आने से हमें पहले स्ट्राइक करने के लिए बढ़त मिलेगी: IAF प्रमुख भदौरिया

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News