जन्माष्टमी के दिन व्रत रहने वाले लोगों को इन चीजों से करना चाहिए परहेज

जन्माष्टमी त्यौहार के दिन बहुत सारे लोग व्रत रहते हैं। व्रत के दौरान एनर्जी व इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Update: 2021-08-28 14:06 GMT

Janmashtmi Vrat Tips : इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्यौहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के भक्त विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत रहते है। भगवान कृष्ण को स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाते हैं। जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होता है। दही हण्डी कार्यक्रम की शानदार झांकियां सजाई जाती है। भगवान कृष्ण के भक्त भक्ति में लीन रहते हैं। कृष्ण मंदिरों में मनमोहक झांकियां सजाई जाती हैं। भगवान के भक्त रात 12 बजे व्रत तोड़ते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर अगर आप भी व्रत रहते हैं तो आपको कुछ चीजों से परहेज करने की जरूरत हैं। कि ताकि आपकी एनर्जी बरकरार रहे और आपकी इम्युनिटी में इसका कोई असर न पड़े। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

इन चीजों से करें परहेज

कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रहने वाले लोगों में से ज्यादातर सिंघाड़े की पूड़ी, पापड़, चिप्स, पकौड़े आदि का सेवन करते हैं। लेकिन जानकार बताते है कि व्रत के दौरान तली हुई चीजों का सेवन से करने परहेज करना चाहिए। यह स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। कई बार तली हुई चीजों का सेवन करने से पेट में गैस आदि की समस्या देखी जाती हैं।

इम्युनिटी बूस्ट करने इन चीजों का करें सेवन

व्रत के दौरान आपका एनर्जी लेवल बरकरार रहे और इम्युनिटी पर इसका कोई विपरीत असर न पड़े। इसके लिए आपको ड्राई फूट्स का सेवन लाभकारी हो सकता है। जिसमें अखरोट, बादाम जैसी चीजें शामिल हैं। इनका सेवन आपकी एनर्जी लेवल को मेंटेन रखेगा और आपकी इम्युनिटी को भी कमजोर नहीं होने देगा।

फलों का करे सेवन

व्रत के दौरान एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए फलो का सेवन किया जा सकता हैं। इससे आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होगी। फलों में आप अंगूर, ब्लैकबेरी, तरबूज आदि शामिल हैं। इन फलों का इस्तेमाल आपको बार-बार भूख लगने की समस्या से भी बचाएगा।

साबूदाना

व्रत के दौरान ज्यादातर साबूदाना का खीर खाना पसंद करते हैं। जो कि सबसे बेस्ट हैं। यह आपकी एनर्जी लेवल को बरकरार रखने के साथ ही इम्युनिटी को भी मेंटेंन रखने में मदद करता है। साबूदाने की खिचड़ी का सेवन भी फायदेमंद है।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी जन सामान्य की रूचि को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी चीजों का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेवें।

Tags:    

Similar News