जोड़ो के दर्द एंव पेट के लिये बड़ा लाभकारी है गुड़ और गुनगुना दूध

स्वास्थ। रात में दूध के साथ थोड़ा गुड़ मिलाकर पिया जाए तो यह बहुत ही लाभकारी होता है। दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से कई शारीरिक व्याधियों को खत्म किया जा सकता है और बीमारियों से निजात भी मिल सकती है। 

Update: 2021-05-11 21:40 GMT

स्वास्थ। रात में दूध के साथ थोड़ा गुड़ मिलाकर पिया जाए तो यह बहुत ही लाभकारी होता है। दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से कई शारीरिक व्याधियों को खत्म किया जा सकता है और बीमारियों से निजात भी मिल सकती है। 

गुड़ का सेवन करने से हमारे शरीर का खून साफ ​​होता है और दूध हमारे शरीर में ऊर्जा भी बनाए रखता है। रात में गुड़ के साथ दूध पीने से पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। पेट में गैस बनने की परेशानी भी दूर हो जाती है। 1 गिलास गर्म दूध में छोटे सा गुड़ का टुकड़ा मिलाकर पीने से इस समस्या से आराम मिलता है।

जोड़ों के दर्द मिलता है आराम

बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो ऐसे लोगो को रात में सोने से पहले दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए। दूध और गुढ़ के मिश्रण में विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो जोड़ों के दर्द के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ कैमिकल मुक्त उत्पादों के तैयार होता है, इसलिए इसमें काफी कम कैलोरी होती है। रात को दूध और गुड़ फैट को कम करने का काम भी करता है।

गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से त्वचा मुलायम बनी रहती है। शरीर में त्वचा संबंधी समस्या नहीं होती हैं। गर्म दूध और गुड़ का सेवन करने से बालों को बहुत पोषण मिलता है। बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में आने वाले परिवर्तनों को भी दूध में गुड़ डालकर पीने से फायदा मिलता है।
 

Similar News