Health Benefits Of Sattu : गर्मियों में सत्तू का सेवन है बेहद लाभकारी, जानिए इससे होने वाले फायदें

Health Benefits Of Sattu : गर्मी के मौसम में कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन बेहद ही फायदेमंद माना जाता हैं। ऐसी ही एक खाद्य सामग्री है सत्तू। यह गर्मी के मौसम में खूब खाया जाता है। सत्तू के सेवन से शरीर को बराबर उर्जा मिलती है और यह सेहतमंद

Update: 2021-04-04 10:48 GMT

Health Benefits Of Sattu : गर्मी के मौसम में कई ऐसी चीजें है जिनका सेवन बेहद ही फायदेमंद माना जाता हैं। ऐसी ही एक खाद्य सामग्री है सत्तू। यह गर्मी के मौसम में खूब खाया जाता है। सत्तू के सेवन से शरीर को बराबर उर्जा मिलती है और यह सेहतमंद बनाने के साथ ही कई तरह के रोगों को दूर भगाने में भी सहायक होता हैं।

सत्तू को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह स्वाद में न सिर्फ लजवाब होता हैं बल्कि इसमें मौजूद कई पौष्टिक गुण कई तरह से लाभ भी पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते है इसके सेवन से सेहत को होने वाले लाभ एवं बनाने की विधि।

सत्तू सेवन के फायदें

सत्तू का सेवन कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन एवं कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह कार्बोहाईड्रेट एवं बाकी अन्य प्रोटीन से युक्त होता है। इसमें मौजूद आयरन ब्लड सर्कुलेशन, सूजन आदि को कम करने में सहायक होता है। सत्तू एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली ड्रिंक्स है जो डायबटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। 

स्वाद में लजवाब

सत्तू का सेवन स्वाद में भी बेहद लजवाब होता हैं। कई लोग इसका सेवन शक्कर डालकर करना पसंद करते हैं तो कई लोग नमक। दोनों ही चीजों के साथ सत्तू का स्वाद लजवाब होता हैं। गर्मी के मौसम में सत्तू के सेवन शरीर को बराबर उर्जा मिलती है। लेकिन इसका सेवन एक सीमित मात्रा में करना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया हैं।

 ऐसे करें तैयार

सत्तू तो वैसे इन दिनों मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आप इसे घर पर ही तैयार करना चाहते हैं। तो सबसे पहले आवश्यकतानुसार चने को एक रात के लिए भिगो दें। फिर इसके बाद उसको तेज धूप में हल्का सुखा लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से भुन लें। चना भूनने के बाद जौ को भी आवश्यकतानुसार भून लें। जब दोनों चीजें भुन जाएं। तो दोनों को मिलाकर अच्छी तरह से एक मिक्सर में पीस लें। आपका सत्तू तैयार। फिर इसे शक्कर या नमक अपनी पसंद अनुसार सर्व करें। 

Similar News