Curd Eating Health Benefits : दही खाने से शरीर को मिलते है यह अद्भुत फायदें, लेकिन इस समय बिल्कुल न करें सेवन

Curd Eating Health Benefits :  दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को अद्भुत फायदे देते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन बी12 जैसे भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दही के सेवन से आपका जहां पाचन तंत्र मजबूत होता है तो वहीं हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

Update: 2021-03-13 11:13 GMT

Curd Eating Health Benefits :  दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को अद्भुत फायदे देते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी6, विटामिन बी12 जैसे भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। दही के सेवन से आपका जहां पाचन तंत्र मजबूत होता है तो वहीं हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही का सेवन कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं। लेकिन आयुर्वेद में दही का सेवन एक समय न करने की सलाह दी गई हैं। तो चलिए जानते हैं दही के सेवन से मिलने वाले अद्भुत फायदें एवं किस समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। 

दही सेवन के फायदें

भोजन के समय दही खाने के कई फायदें हैं। दही के सेवन से जहां आपको लजवाब स्वाद मिलता है तो वहीं यह पाचन शक्ति को मजबूत भी बनाता है। दही में गुड़ एवं चीनी डालकर खाने से टाॅक्सिक यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। दही के सेवन से ब्लड प्रेसर कन्ट्रोल होता है तो वहीं दिल की जुड़ी बीमारियों को दूर भगाने में भी यह काफी कारगर है।

बालों के लिए फायदेमंद

दही का कई तरह से यूज किया जा सकता हैं। जानकार बताते है कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। दही से बालों के डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभकारी हैं। बालों से डैंड्रफ दूर भगाने के लिए आधे घंटे के लिए इसे बालों में लगाकर छोड़ फिर साफ से पानी धुल लें। 

इनमें भी फायदेमंद

दही के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो आपके दांतों एवं हड्डियों को मजबूत बनाता है। दही के सेवन से तनाव जहां दूर होता है तो वहीं शरीर को पर्याप्त उर्जा भी मिलती हैं। इसलिए डेली रूटीन में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। 

इस समय न करें सेवन

आयुर्वेद में रात के समय दही सेवन नहीं करना बताया गया है। रात में इसका सेवन करने से यह शरीर को हानि पहुंचाता है। जानकारों की माने तो रात में दही सेवन से फूड प्वाॅजनिंग आदि की समस्या हो सकती हैं। इसलिए रात में इसे खाने से बचना चाहिए। 

Similar News