तेज भूख लगने पर खाली पेट कभी नहीं करना चाहिए इन फलों का सेवन, स्वास्थ्य के लिए हो सकता है घातक

जब हमें कभी-कभार तेज भूख लगती है और हम पहले से ही खाली पेट होते हैं। उस समय हमें जो भी फल सामने दिख जाता है उसे हम खाने लगते हैं। लेकिन आयुर्वेद की माने तो तेज भूख एवं खाली पेट होने पर कई ऐसे फल है जिनका सेवन करना बिल्कुल सही नहीं हैं। आयुर्वेद की माने तो इस स्थिति में इन फालों का सेवन आपको हानि पहुंचा सकता हैं।

Update: 2021-03-15 15:15 GMT

जब हमें कभी-कभार तेज भूख लगती है और हम पहले से ही खाली पेट होते हैं। उस समय हमें जो भी फल सामने दिख जाता है उसे हम खाने लगते हैं। लेकिन आयुर्वेद की माने तो तेज भूख एवं खाली पेट होने पर कई ऐसे फल है जिनका सेवन करना बिल्कुल सही नहीं हैं। आयुर्वेद की माने तो इस स्थिति में इन फालों का सेवन आपको हानि पहुंचा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वह फल जिसके सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक है। 

सेव

सर्दियों के मौसम में सेव का सेवन आपको बीपी जैसी समस्या दे सकता हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में खाली पेट सेव का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन गर्मी के मौसम में सेव खाली पेट सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

अमरूद

अमरूद फल भी सर्दी के मौसम में सेवन करने से आपको पेट दर्द सहित आदि तरह की समस्या दे सकता हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में यह लाभदायक होता हैं। वैसे अमरूद को खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए। 

टमाटर

जानकार बताते है कि टमाटर की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसे खाली पेट सेवन किया जा सकता है, लेकिन गर्मी के मौसम में खाली पेट सेवन करने से पेट या सीने में जलन आदि समस्या हो सकती हैं इसलिए गर्मियों के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए। 

चाय-काॅफी

चाय एवं काॅफी खाली पेट हर मौसम में नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमेशा खाली पेट चाय एवं काॅफी का सेवन करने से बचना चाहिए। चाय या काफी का खाली पेट सेवन करने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

दही

दही को भी खाली पेट सेवन करने की नुकसानदेय माना गया हैं। ऐसे अगर में दही का सेवन रात के समय एवं खाली पेट दो स्थिति में सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Similar News