शहरूख खान एवं गौरी का रिश्ता इस शख्स को नहीं था बिल्कुल पसंद, एक दिन तान दी थी बंदूक, फिर किंग खान ने जो किया…

शहरूख खान आज बालीवुड के सफल अभिनेता हैं। वह बालीवुड के किंग खान कहे जाते हैं। शहरूख को रोमांस का भी किंग कहा जाता हैं। किंग खान ने शादी साल 1991 में

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

शहरूख खान एवं गौरी का रिश्ता इस शख्स को नहीं था बिल्कुल पसंद, एक दिन तान दी थी बंदूक, फिर किंग खान ने जो किया…

शहरूख खान आज बालीवुड के सफल अभिनेता हैं। वह बालीवुड के किंग खान कहे जाते हैं। उन्हें रोमांस का भी किंग कहा जाता हैं। किंग खान ने शादी साल 1991 में दिल्ली की रहने वाली गौरी छिब्बर से की थी। इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प थी। गौरी खान ने बीते दिन 8 अक्टूबर 2020 को अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस दौरान उनके जीवन से जुड़े कई किस्से सामने आए। जिसमें से एक किस्सा उनकी लव लाइफ का कहा था।

शहरूख एवं गौरी की शादी बेहद ही फिल्मी थी। गौरी से शादी करने के लिए उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वजह था धर्म। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गौरी छिब्बर एक पंजाबी ब्राम्हण परिवार से थी और शहरूख खान मुस्लिम थे। लिहाजा दोनों की शादी संभव नहीं थी।

लेकिन शहरूख भी हार मानने वाले नहीं थे। वह मन ही मन ठान चुके कि शादी करेंगे तो सिर्फ गौरी से। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली से मुम्बई को एक कर दिया। शहरूख उन दिनों भले ही मुम्बई में सीरियल एवं फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते थे, लेकिन उनका दिल हमेशा दिल्ली में ही रहता था। वह जब भी खाली होते गौरी से बातें करते।

खबरों की माने तो जैसे ही गौरी के रिश्ते की बात परिजनों को लगी कि गौरी एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती है उससे बातें करती हैं। वह आग बबूला हो गए थे। एक दिन शहरूख एवं गौरी को उनके भाई ने एकसाथ देख लिया था। उस दिन मानो शहरूख की सामत आ गई हो।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गौरी के भाई को यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने शहरूख पर बंदूक तानते हुए यह हिदायत दे डाली कि आज के बाद अगर तू गौरी के साथ दिखा तो तुम्हारी खैर नहीं। गौरी के भाई की बातें सुनकर शहरूख वहां से चुपचाप चले गए। लेकिन उन्होंने यह ठान लिया था कि वह शादी करेंगे तो गौरी से ही।

Big Boss 14: राहुल वैद्य एवं पवित्रा पुनिया के बीच हुई तीखी बहस, गुस्से में एक्ट्रेस ने कहा…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शहरूख ने शादी की बात करने का सिलसिला शुरू किया। वह पहली बार गौरी के चाचा तेजिंदर से मिले। उन्हें अपना पूरा हाल बताया। चाचा तेजिंदर ने कहा कि गौरी के घर में इस दिन छोटी सी पार्टी है उस दिन जाकर घरवालों से मिलो। शहरूख ने ठीक वैसा ही किया। वह पार्टी वाले दिन उनके घर पहुंच गए। गौरी के पिता शहरूख को देखते ही पहचान गए क्योंकि शहरूख उन दिनों फौजी सीरियल में अभिमन्यु का किरदार निभाते थे। जिससे वह थोड़े-बहुत पाॅपुलर हो चुके थे। लोग उन्हें पहचानने लगे थे।

गौरी के पिता देखते ही उनकी तारीफ किए और बेहद खुश हुए। इसी दौरान उन्होंने शहरूख से नाम पूछा। शहरूख के नाम बताते ही वह गुस्से में आ गए और तुरंत घर से निकल जाने की सलाह दे डाली। शहरूख ने भी वैसा ही किया, लेकिन जाते-जाते उनकी मां के हाथों का बना पकौड़े को उठाया और तारीफ कर गए। मां मन ही मन प्रसन्न हो गई और शहरूख उनको भा गए। लेकिन गौरी की शादी मुस्लिम लड़के संग करने को तैयार कोई नहीं था। लिहाजा एक दिन शहरूख ने घरवालों को यह सूचना दे दी कि उन्होंने गौरी से शादी कर ली।

सोशल मीडिया पाॅवर: बुर्जुग दम्पत्ति का ट्वीटर पर वायरल हुआ वीडियो, मदद के लिए बाॅलीवुड सितारों ने उठाई आवाज, एक दिन में बदल गई जिंदगी, मिले लाखों रूपए

इसके लिए उन्होंने कोर्ट में आवेदन भी लगा रखा था। यह बात सुनते ही गौरी की मां टेंशन में आ गई। उनकी तबियत खराब हो गई। वह अस्पताल में भर्ती हो गई। जैसे ही शहरूख को यह जानकारी हुई तो उन्होंने फोन करके कहा हमने अभी शादी नहीं की है करने जा रहे हैं।

खबरों की माने तो आगे गौरी के परिजन मान गए और वह शादी के लिए राजी हो गए। बाद में हिन्दू एवं मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी की। मुस्लिम रीति-रिवाज के लिए गौरी का नाम आयशा रखा गया एवं हिन्दी रीति रिवाज के लिए शहरूख खान का नाम राजेन्द्र कुमार तुली रखा गया।

जब अपने ही सवालों जवाब अक्षय कुमार से सुन इस अभिनेत्री को उतारने पड़े थे कपड़े, देखें तस्वीरें

महेश भट्ट के साथ संबंध बनाना चाहती थी यह एक्ट्रेस, मना करने पर बिना कपड़ों के…

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News