टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी, Bollywood के मशहूर गायक 'Wajid' का निधन

Bollywood से एक बुरी खबर है। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्द गायक Wajid Khan का रविवार देर रात निधन हो गया। Sajid-Wajid के नाम से मशहूर जोड़ी सालों बा

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

Bollywood से एक बुरी खबर है। हिंदी सिनेमा के प्रसिद्द गायक Wajid Khan का रविवार देर रात निधन हो गया। Sajid-Wajid के नाम से मशहूर जोड़ी सालों बादटूट गई। वे 42 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

सोनू निगम और Bollywood Actor रणवीर शौरी समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इसकी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि Wajid Khan का निधन कोरोना वायरस से हुआ है। साजिद-वाजिद ने कई फिल्मों का सुपरहिट म्यूजिक दिया। वहीं Wajid Khan ने बतौर सिंगर सलमान खान के लिए 'हमका पीनी है', 'मेरा ही जलवा' समेत कई हिट गाने भी गाए हैं।

10 अंकों का ही रहेगा Mobile Number, 11 की कोई योजना नहीं : TRAI

सोशल मीडिया पर Wajid Khan के निधन का कारण कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। इसी को लेकर Wajid Khan के बचपन के दोस्त रणवीर शौरी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, मैं बचपन के दोस्त के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। Wajid Khan ने कोविड-19 के आगे घुटने टेक दिए। मैं सदमे में हूं। Wajid Khan मेरे भाई तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए हग्स भेज रहा हूं। ये बहुत दुखद है।’

एक्टर वरुण धवन ने Wajid Khan के निधन की खबर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'Wajid Khan भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वो आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।'

Amphan के बाद एक और चक्रवाती तूफ़ान का बना ख़तरा, 3 जून तक इन राज्यों में…

Weather Alert : कल 5 राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

Similar News