दिल्ली में बाढ़ की तस्वीरें आपको परेशान कर देंगी: यमुना का पानी खतरे के निशान से बहुत ऊपर! 16 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा

Delhi Flood Video: इतिहास में पहली बार यमुना का जलस्तर 208 मीटर के पार हो गया है.

Update: 2023-07-13 06:22 GMT

Delhi flood pictures will leave you disturbed: दिल्ली में बाढ़ ने तबाही मचा दी है, राजधानी के ऐसे हालत सिर्फ बारिश नहीं बल्कि यहां के प्रशासन की उदासीनता के कारण उत्पन्न हुए हैं. इतिहास में पहली बार यमुना नदी का जलस्तर 208 मीटर के पार गया है. यमुना का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है. बाढ़ के कारण 16 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की अपील की है. उन्होंने जरूरत पड़ने पर स्कूलों को राहत शिविरों में तब्दील करने की बात कही है. 

दिल्ली में बाढ़ की तस्वीरें 

ये वीडियो दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज इलाके का है 

अबतक 16600 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान में जाना पड़ा है. बचाव टीमें लोगों को बाढ़ प्रभाभित स्थानों से बाहर निकालने में 24 घंटे लगी हुई हैं. पूरी दिल्ली खासकर साऊथ दिल्ली में हजारों राहत कैंप लगाए गए हैं. 




Tags:    

Similar News