बनारस में किसान न्याय रैली में शामिल होंगे CM Bhupesh और Priyanka Gandhi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बनारस में आयोजित किसान न्याय रैली में CM Bhupesh Baghel और Priyanka Gandhi शामिल होंगे।

Update: 2021-10-10 05:08 GMT

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) दूसरी बार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) जा रहे हैं। बनारस (Banaras) में आयोजित होने वाली किसान न्याय रैली मे वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जाएंगे। सीएम बघेल शनिवार रात रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

भाजपा का नजरिया किसान विरोधी

दिल्ली जाते समय रायपुर में सीएम बघेल ने कहा के भाजपा का नजरिया किसान विरोधी है। प्रदेश में हो रही बड़ी घटनाओं के बाद भी भाजपा नेताओं की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही हाल केंद्र की भाजपा सरकार का है। लखीमपुर की घटना पर केंद्र और यूपी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया जा रहा।

होनी है रैली

कांग्रेस की यह रैली बनारस के रोहनिया स्थित जगतपुर डिग्री कॉलेज में होनी है। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कांग्रेस की यह सबसे बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में हो रही है। इसके लिए कांग्रेस के छोटे से लेकर बडे नेता बनारस पहुंच रहे है। वही कई नेता शनिवार की रात ही पहुंच चुके हैं। वही कांग्रेस की इस रैली को यूपी विधनसभा चुनाव अभियान के शुभरंभ की तहर माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा समेत कई बड़े नेता पहले ही बनारस पहुंच चुके हैं। किसान रैली समाप्त होने के पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात के समय ही वापस रायपुर आ जाएंगे।

बाबा विश्वनाथ के होंगे दर्शन

रैली के पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाएंगे। वहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद दुर्गाकुंड जाकर मां जगदंबा का आशीर्वाद लेंगे।

Tags:    

Similar News