Bahadurgarh Accident News: किसान आंदोलन में शामिल होकर घर लौट रही 5 महिला किसानों को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत

Bahadurgarh Accident News: किसान आंदोलन में शामिल होकर घर लौट रही 5 महिला किसानों को डंपर ने रौंद जिससे तीन महिला किसानों की मौत हो गई।

Update: 2021-10-28 09:55 GMT

Bahadurgarh Accident News: टिकरी बॉर्डर मै चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर वापस अपने घर पंजाब जाने के लिए डिवाइडर पर बैठी 5 महिला किसानों को डंपर ने रौंद दीया। इस हादसे में 3 महिला किसानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भारी संख्या में किसान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वही एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ऑटो रिक्शा का कर रही थी इंतजार

मिली जानकारी के अनुसार टिकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे पांच महिला किसान घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। महिलाएं ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थी। लेकिन इसी दौरान झज्जर की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने महिलाओ को अपनी चपेट में ले लिया।

3 महिलाओं की हो गई मौत

डंपर की चपेट में आने से आंदोलनकारी किसान महिलाओं में इंदर कौर उम्र 60 वर्ष, अमरजीत कौर उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर के घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो महिलाएं गुरुमेल कौर पत्नी मेहर सिंह 60 वर्ष तथा हरमीत कौर घायल हैं। जिनका प्राथमिक इलाज बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल किया गया। वही इनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने दोनों घायल किसानों को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है।

अपनी बारी खत्म कर जा रही थी घर

जानकारी के अनुसार टिकरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में किसान बारी-बारी से आते है। इसी तरह हादसे में मृतक और घायल महिला किसान अपनी बारी समाप्त कर घर वापस जा रही थी। लेकिन इसी दौरान मौत बनकर आया डंपर महिला किसानों को रौंद दिया।

आंदोलनकारी किसानों का लगा हुजूम

हादसे के बाद भारी संख्या में आंदोलनकारी किसान घटनास्थल पर एकत्र हो गए। लेकिन जानकारी होने के तुरंत बाद झज्जर एसपी वसीम अकरम ने मोर्चा संभालते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। साथ ही कोई विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही बताया गया है कि स्थित पूर्णतः नियंत्रण में है।

Tags:    

Similar News