रीवा: महिला को आश्रय देने की वजह से गई अधेड़ की जान, पति ने मौत के घाट उतार दिया

रीवा महिला को घर में आश्रय देना अधेड़ के लिए भारी पड़ गया। अधेड़ की ऐसी हिमाकत के चलते उसे अपनी जान से हांथ धोना पद गया। महिला के पति ने ही उसे

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

रीवा: महिला को आश्रय देने की वजह से गई अधेड़ की जान, पति ने मौत के घाट उतार दिया

रीवा. महिला को घर में आश्रय देना अधेड़ के लिए भारी पड़ गया। अधेड़ की ऐसी हिमाकत के चलते उसे अपनी जान से हांथ धोना पद गया। महिला के पति ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के बिछिया थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव निवासी रामाश्रय पटेल के साथ परिवार के ही सुनील पटेल और उसके साथियों ने गुरुवार की रात लक्ष्मणपुर गांव के पास जमकर मारपीट करके उसे घायल कर दिया था। रात में ही उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया और घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मारपीट करने वाले सुनील पटेल सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिए है।

रीवा के देवतालाब एवं सतना के रैगांव विधायक ने बनाया ऐसा दबाव कि अफसर ने जारी कर दिया अनोखा आदेश

पति-पत्नी का चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि आरोपी पति सुनील पटेल का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। इससे नाराज होकर सुनील पटेल की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी और महिला को उसके गांव के ही रामाश्रय पटेल ने घर में रहने के लिए आश्रय दे दिया था। यह बात महिला के पति सुनील पटेल को इतनी नागवार लगी कि वह गुरुवार को रामाश्रय पटेल के साथ मारपीट करने पहुंच गया जिससे रामाश्रय की मौत गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मारपीट से घायल की मौत हो गई है। हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पत्नी को मृतक अपने घर में आश्रय दिए था और इस बात से नाराज आरोपित ने घटना को अंजाम दिया है। -जगदीश सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बिछिया।

MP में 10 से लेकर स्नातक कर चुके युवाओ के लिए आई सरकारी नौकरी, पढ़िए

दुल्हन कोरोना पॉजिटिव निकली तो मचा हड़कंप, ससुराल से पहुंची हॉस्पिटल

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 
 
FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News