लाठी, तलवार और बंदूक लेकर पहुंचे और अगवा कर लिया 38 महिलाओं को फिर..

अचानक गांव में पहुंचे और लाठी, तलवार तथा बंदूक लहराते हुए गांव की 35 महिलाओं तथा बच्चों को अगवा कर अपने साथ ले गये। यह सब फिल्मी तर्ज पर हुआ।

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

लाठी, तलवार और बंदूक लेकर पहुंचे और अगवा कर लिया 38 महिलाओं को फिर..

अचानक गांव में पहुंचे और लाठी, तलवार तथा बंदूक लहराते हुए गांव की 35 महिलाओं तथा बच्चों को अगवा कर अपने साथ ले गये। यह सब फिल्मी तर्ज पर हुआ। बताया गया है कि करीब 100 की संख्या में आये लोगों को देखकर सभी अचंभित रह गयेे। कई लोग तो घरों के अंदर ही छुप गये थे।

कोटा। राजस्थान के झालावाड में एक अंतर्राज्यीय अपहरण की घटना हुई। जिसके बारे में जानकारी होते ही पुलिस के हांथ पांव फूल गये। हलांकि पुलिस ने अपहण के कुछ देर बाद ही जानकारी होते ही छुड़ा लिया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कलसिया गांव के करीब 100 लोग तलवारें, बंदूकें व लाठियां लेकर पहुंचे। लोगों ने झालावाड के एक गांव से करीब 38 महिलाओं तथा उनके बच्चों केा अगवा कर ले गये। जानकारी मिली है कि महिलाओं के पति पर वाहन चोरी में शामिल होने की संका थी।

यहाँ क्लिक करें :Amazon से आर्डर करिये भारी डीकॉउन्ट में सामान

Full View Full View Full View

यह भी पढ़े : कोरोना पाजिटिव मिले एक ही स्कूल के 22 छात्र तथा 3 शिक्षक, स्वास्थ विभाग में..

घटना की जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस ने सभी महिलाओं तथा बच्चों को छुड़ा लिया है। वही कार्रवाई करते हुए 6 की संख्या में अपहरणकर्ताओं को भी गिरफतार कर लिया है। इनके पास से हथियार और अपहरण में इस्तेमाल की गई एक कार को भी जब्त कर लिया है। मामले के सम्बंध में मिली जानकारी के आनुसार मध्य प्रदेश के कलसिया गांव के लोगोे की कई बाइक चोरी हो गई थी। इन्हे शंका थी कि बार्डर पार कर आये लेागों ने ही चोरी की है। इस पर गांव के सभी एकत्र होकर झालावाड पहुंचे।

वहां कंजर समुदाय के पुरूषों की तलाश कर ही रहे थे लेकिन महिलायो ने जब कुछ नही बताया तो लोगों ने 10 महिला, 20 नाबालिग लडकियों तथा 8 बच्चोें को एक बस में बैठाकर ले गये। लेकिन पुलिस को जानकारी होते ही वह बस का पीछा करने लगी। और मध्य प्रदेश पहुंचने के पहले ही बस को रुकवाकर छुडा लिया। वहीं महिलाआंे के बयान के आधार पर कई आरोपियेां को पकड़ भी लिया है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:
Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News